Redmi Note 15 Pro Plus स्मार्टफोन भारत में सबको चौंकाने वाला है। देखा जाए तो, भारत में इस फोन को लॉन्च 29 जनवरी को किया जाएगा। फोन कंपनी की अपकमिंग सीरीज Redmi Note 15 Pro का हाई एंड मॉडल होने वाला है। देखा जाए तो यह फोन स्टैंडर्ड Redmi Note 15 Pro के साथ यह मार्केट में पेश किया जाएगा।
हालांकि, लॉन्च से पहले ही Redmi Note 15 Pro+ की प्राइसिंग लीक हो गई है। लेकिन,Redmi Note 15 Pro सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। इनके कई स्पेसिफिकेशंस भी यहां रिवील कर दिए गए हैं। जिससे यह पता चला है कि, इस स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 200 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं लॉन्च से पहले इसकी प्राइसिंग और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से…
Redmi Note 15 Pro Plus Pre Booking Offers
Redmi Note 15 Pro+ का भारतीय प्राइस (Note 15 Pro Plus Price in India) लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को यह फोन भारत में पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने प्री-बुकिंग अभी से ही शुरू कर दी है। देखा जाए तो, Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट LIVE कर दिया गया है।
ध्यान रहें, जितने भी इच्छुक ग्राहक हैं वे ₹1,999 को टोकन प्राइस देकर फोन की प्री-बुक कर सकते हैं। Redmi Note 15 Pro, प्रो प्लस की प्री बुकिंग के साथ कंपनी खास बेनिफिट्स दे रही है। इसके साथ 1 साल की फ्री-स्क्रीन रिप्लेसमेंट दी जा रही है। इसी के साथ ही Redmi Watch Move भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जा रहा है।
Redmi Note 15 Pro Plus Price in India (Leaked)
आप सबकी जानकारी के लिए बता दें कि, Redmi Note 15 Pro Plus के लॉन्च से पहले ही प्राइस लीक हो गया है। इस बात की जानकारी जाने माने टिप्स्टर अभिषक यादव ने एक्सक्लूसिव तौर पर इसकी प्राइसिंग का खुलासा किया है। टिप्स्टर के अनुसार Redmi Note 15 Pro+ का 8GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹38,999 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
लेकिन इस फोन में 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी दिया जाएगा। टिप्स्टर ने यह भी जानकारी दी है कि, प्री-बुकिंग ऑफर में 1-year FREE स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा। इसी के साथ ही Redmi Watch Move भी फ्री गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा।
Redmi Note 15 Pro Plus Specfications
Redmi Note 15 Pro सीरीज में 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। वहीं, इस फोन में 3200 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस दिया गया है। फोन के डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

इसमें Dolby Vision का सपोर्ट मिलने वाला है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।
Redmi Note 15 Pro सीरीज के फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। देखा जाए तो, यह 4nm प्रोसेसिंग पर बना हुआ है। फोन में 12GB तक फिजिकल रैम के साथ 12GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलेगा। इसका मतलब यह है कि, यह 24GB रैम को सपोर्ट करेगा।
खास बात यह है कि, Redmi Note 15 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी ग्राहक को मिल जाएगी। इतना ही नहीं, इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसमें 22.5W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
लेखक की राय
Redmi Note 15 Pro+ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स लेकर आता दिख रहा है।
200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग इसे बेहद दमदार विकल्प बनाते हैं।
लीक हुई कीमत को देखें तो यह फोन अपने सेगमेंट में सीधा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
अगर लॉन्च के समय कीमत काबू में रहती है, तो यह स्मार्टफोन खरीदारों की पहली पसंद बन सकता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26: क्या सैमसंग के तीन पतले और हल्के 5G फोन iPhone 17 Series से भी होंगे ज्यादा स्लिम?












