---Advertisement---

लीक हुआ Samsung Galaxy Z Fold 8: 5000mAh बैटरी के साथ आएगा फोल्डेबल किंग

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy Z Fold 8

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung इस साल की दूसरी छमाही में Samsung Galaxy Z Fold 8 को मार्केट में पेश कर सकता है। जिसके साथ Galaxy Z Flip 8 भी दस्तक देगा। इतना ही नहीं, लॉन्च में अभी काफी महीने का समय है। लेकिन हाल ही में एक लीक से फोन के लुक और डिजाइन के बारे में जानकारी मिली है। लीक से यह भी पता चला है कि आगामी बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बैटरी और चार्जिंग सिस्टम होगा।

गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिल सकता है। आगामी फोन में मौजूदा मॉडल की तरह ही मेन और कवर डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट होगा। आइए Samsung Galaxy Z Fold 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Specifications (Expected)

टिपस्टर एंथनी ने X पर Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले होगी। दोनों डिस्प्ले 120Hz डायनामिक AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगी। इंटरनल डिस्प्ले में ड्यूल लेयर अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) का का इस्तेमाल किया जाएगा।

Galaxy Z Fold 8 में लेजर-ड्रिल्ड डिस्प्ले मेटल सपोर्ट प्लेट का उपयोग होने की संभावना है। बात करें कैमरा सेटअप की तो इसके रियर में आपको 1/1.3 इंच साइज का 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट का यह ओवरक्लॉक्ड वेरिएंट पहले से ही Galaxy S26 Ultra में इस्तेमाल हो रहा है। आगामी फोल्डेबल फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। इस फोन में 12GB/16GB RAM और 256GB, 512GB या 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

Samsung Galaxy Z Fold 8

Galaxy Z Fold 8 में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। जबकि वर्तमान फोल्डेबल फोन में 4,400mAh की बैटरी है जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। लीक से यह भी पता चला है कि Galaxy Z Fold 8 में 5,000mAh की कैपेसिटी से ज्यादा की बैटरी नहीं की जा सकती है। जबकि अन्य फोल्डेबल फोन में ज्यादा बैटरी दी जा रही है।

लेखक की राय

Samsung Galaxy Z Fold 8 एक प्रीमियम फोल्डेबल फोन है, जो 8 इंच की डायनामिक AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल अनुभव देगा।
200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा फोटोग्राफी और जूम में दमदार साबित होगा।
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम गेमिंग और मल्टीटास्किंग में हाई परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेंगे।
5000mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लंबे समय तक बैकअप देती है, और 12GB/16GB RAM से मल्टीटास्किंग और स्टोरेज विकल्प भी बढ़िया हैं।

यह भी पढ़ें: WhatsApp का कमाल फीचर: बिना नंबर सेव किए भी कर सकेंगे चैटिंग, जानें आसान तरीका

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment