क्या आप भी किसी शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में है तो ये ख़बर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Vivo V60 कंपनी का धांसू फोन रहा है। ये फोन अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था और अब यह भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Vivo V60 के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन 8 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है।
इतना ही नहीं, Vivo V60 में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। यह 6500mAh बैटरी से लैस होकर आता है। इसमें 90W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं Vivo V60 के डिस्काउंट ऑफर के बारे में।
Vivo V60 Discount Price Offer
Vivo V60 को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। देखा जाए तो, वैसे इस फोन की कीमत यूं तो 43,999 रुपये है। लेकिन विजय सेल्स पर फोन 11 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो जाती है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 5 हजार रुपये का है।
लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर आप Vivo V60 को HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो फोन पर आपको 3000 रुपये की एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जाएगा। इसका मतलब यह है कि, इस फोन पर कुल मिलाकर 8 हजार रुपये का छूट मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप इस फोन को HSBC क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं तो 7.5% की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगा जो कि 3 हजार रुपये तक मान्य है। इस तरह से फोन को एमआरपी से 8 हजार तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Vivo V60 Specifications
Vivo V60 में यूजर्स को 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ उपलब्ध है। इतना ही नहीं, इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। वहीं, ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है जो Funtouch OS 15 पर काम करता है।

इसी के साथ इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वीवो के V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस है।
Vivo V60 के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का ZEISS प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा जबकि 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। बात करें सेल्फी और वीडियो कॉल की तो इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर शामिल है।
लेखक की राय
Vivo का यह ऑफर उन यूजर्स के लिए शानदार मौका है जो कम कीमत में दमदार फीचर्स चाहते हैं।
50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी इसे लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए बढ़िया विकल्प बनाते हैं।
90W फास्ट चार्जिंग आज के समय में काफी प्रैक्टिकल और टाइम सेविंग फीचर है।
अगर आप बजट में पावरफुल फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Spam Calls से पाना चाहते हैं छुटकारा? अपनाएं यह आसान तरीका












