Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5x 5G मार्केट में पेश कर दिया है। देखा जाए तो, T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। खास बात यह है कि, इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है। तो चलिए जानते हैं Vivo T5x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से…
Vivo T5x 5G Price
Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि, Vivo T5x 5G स्टार सिल्वर और साइबर ग्रीन रंगों में मौजूद है।
जानकारी के लिए बता दें कि, ये फोन 24 मार्च से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर मौजूद होगा। लॉन्च ऑफर के अनुसार, Axis Bank, HDFC Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलता है।
Vivo T5x 5G Specifications
Vivo T5x 5G में आपको 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस दिया गया है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-जी615 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। इसमें 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली हुई है। वहीं, इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

बात करें कैमरा सेटअप की तो, T5x 5G के रियर में आपको f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि, फोन के सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है।
लेखक की राय
- Vivo T5x 5G उन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प है जो लंबी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
- 7200mAh बैटरी इसे इस प्राइस रेंज में काफी पावरफुल बनाती है।
- हालांकि कैमरा सेटअप औसत है, लेकिन डेली यूज़ के लिए पर्याप्त साबित होगा।
- कुल मिलाकर, यह फोन बजट में “बैटरी किंग” बनकर उभर सकता है।
यह भी पढ़ें: Spam Calls से पाना चाहते हैं छुटकारा? अपनाएं यह आसान तरीका












