---Advertisement---

Vivo X200T 5G भारत में लॉन्च: 50MP के ट्रिपल कैमरे और पावरफुल प्रोसेसर से लैस फोन

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo X300 Ultra

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Vivo X200T 5G Smartphone को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए पेश कर दिया गया है। इस फोन की सबसे ज्यादा खासियत यह है कि, इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

वहीं इस लेटेस्ट वीवो फोन में दमदार बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और पावरफुल प्रोसेसर भी मिलता है। कंपनी द्वारा यह भी दावा किया गया है कि, इस फोन को पांच साल तक ओएस और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेगा। तो चलिए जानते हैं, इस फोन की कीमत कितनी है, इस फोन की बिक्री किस दिन से स्टार्ट होगी ?

Vivo X200T 5G Price in India

Vivo X200T के 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट को 59,999 रुपए और 12 जीबी/512 जीबी वेरिएंट को 69,999 रुपए में पेश किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस प्राइस रेंज में वीवो कंपनी का ये नया स्मार्टफोन Motorola Signature और OPPO Reno15 Pro Mini को तगड़ा टक्कर देगा।

वहीं, इस फोन के साथ 5000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है, इसके अलावा कंपनी की तरफ से आप लोगों को 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी।

Vivo X200T 5G Specifications

Vivo X200T

ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 16 पर काम करने वाला ये फोन ऑरिजिन ओएस 6 पर काम करेगा।
डिस्प्ले: इस वीवो फोन में 6.67 इंच एमोलेड फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस वीवो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
कैमरा सेटअप: इस फोन में 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी सेंसर, साथ में 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 50MP सुपर टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।
बैटरी: फोन में जान फूंकने के लिए 6200 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 40 वॉट वायरलेस और 90 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी: इस फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, 5जी और सिक्योरिटी के लिए 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

लेखक की राय

Vivo X200T 5G प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आता है। दमदार Dimensity 9400+ प्रोसेसर, ZEISS कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी इसे खास बनाती है। लंबे समय तक मिलने वाले OS और सिक्योरिटी अपडेट्स यूज़र्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट हैं। इस प्राइस रेंज में यह फोन परफॉर्मेंस और भरोसे का अच्छा संतुलन पेश करता है।

यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment