---Advertisement---

ग्लोबल लॉन्च से पहले Xiaomi 17 और 17 Ultra की कीमतें लीक, इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री तय

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Xiaomi 17

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को बहुत जल्द इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जा सकता है। पिछले वर्ष चीन में लॉन्च की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को भी शामिल किया गया है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स को मार्च में होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से पहले इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है।

प्राइस लीक

एक मीडिया रिपोर्ट में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की इंटरनेशनल प्राइसिंग को लीक कर दिया गया है। वहीं इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के 12GB के RAM और 256GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 1,07,300 रुपये) और 12 G + 512 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो (लगभग 1,18,000 रुपये) का हो सकता है।

Xiaomi 17 Ultra के 16 GB + 512 GB वेरिएंट को 1,499 यूरो (लगभग 1,61,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट को 1,699 यूरो (लगभग 1,82,600 रुपये) में लाया जा सकता है।

कलर ऑप्शन

इंटरनेशनल मार्केट में शाओमी 17 को पिंक, ब्लू और ब्लैक और Xiaomi 17 Ultra को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में मौजूद कराया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने यह भी बताया था कि इंटरनेशनल मार्केट में Xiaomi 17 Ultra को बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, इसके लॉन्च की तिथि के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi 17 Ultra फीचर्स

चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi 17 Ultra में यूजर्स को 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 17

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इसके अलावा थाईलैंड की NBTC पर इन स्मार्टफोन्स को देखा गया है।

फीचरXiaomi 17 UltraXiaomi 17
डिस्प्ले6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED6.3 इंच 1.5K OLED
रिफ्रेश रेट120Hz120Hz
पीक ब्राइटनेसउल्लेख नहीं3,500 निट्स
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5Snapdragon 8 Elite Gen 5
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित HyperOS 3Android आधारित HyperOS (संभावित)
रैमजानकारी उपलब्ध नहीं16GB तक
स्टोरेजजानकारी उपलब्ध नहीं512GB तक
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो50MP प्राइमरी (ट्रिपल कैमरा सेटअप)
फ्रंट कैमरा50MPजानकारी उपलब्ध नहीं
सर्टिफिकेशनBIS और NBTC पर लिस्टेडBIS और NBTC पर लिस्टेड

शाओमी 17 में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Xiaomi 17 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

लेखक की राय

  • Xiaomi 17 सीरीज़ अपने दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के कारण मार्केट में तहलका मचा सकती है।
  • फोन की लीक हुई कीमतें काफी प्रीमियम (महंगी) लग रही हैं, जो इसे सीधे तौर पर iPhone और Samsung के टॉप मॉडल्स के मुकाबले खड़ा करती हैं।
  • 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा जिन्हें फोटोग्राफी का शौक है।
  • अगर आप एक पावरफुल डिस्प्ले और लेटेस्ट Android 16 का अनुभव चाहते हैं, तो इस स्मार्टफोन सीरीज़ का इंतज़ार करना सही फैसला होगा।

यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment