Amazon AI: देखा जाए तो, AI अपने पैर दुनिया भर में पसार रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अब हेल्थ केयर में भी एआई ने अपनी एंट्री मार ली है। अमेजन ने अब लोगों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट और ऐप में कस्टमर्स के लिए हेल्थकेयर AI असिस्टेंट को शामिल कर लिया है। वहीं, इस एआई हेल्थ एक्सपर्ट को ऐप और साइट में शामिल करने के पीछे कंपनी का मकसद 30 से ज्यादा बीमारियों की देखभाल को आसान बनाना है।
कंपनी ने यह भी कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट रिजल्ट को आसानी से समझा सकता है, मरीजों को प्रोवाइडर्स से कनेक्ट भी कर सकता है और दवाओं और लक्षणों के बारे में सवालों के जवाब दे सकता है। इतना ही नहीं, जनवरी में अनाउंस किया गया यह मॉडल पहले सिर्फ कंपनी के क्लिनिकल सर्विस प्रोवाइडर वन मेडिकल के मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव होगा।
एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि फ्री असिस्टेंट इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर्स को प्राइम, कंपनी की प्रीमियम प्रिस्क्रिप्शन सर्विस या वन मेडिकल का मेंबर होने की जरूरत नहीं है। आसान भाषा में अगर कहें तो इस नए AI हेल्थ टूल का इस्तेमाल हर कोई आसानी से कर पाएगा।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार,अमेजन वन मेडिकल के चीफ मेडिकल ऑफ़िसर एंड्रयू डायमंड ने यह भी कहा कि, हेल्थकेयर में रुकावट पैदा करने वाले लॉजिस्टिकल और इन्फ़ॉर्मेशनल काम को संभालने के लिए हेल्थ AI को डिजाइन किया गया है, जिससे मरीज और प्रोवाइडर उन चीजों पर ज्यादा समय दे सकें जो सबसे ज्यादा जरूरी है।
Amazon AI: इन बीमारियों के लिए दे सकता है सलाह
मुंहासे और सिर की जूं से लेकर डायबिटीज और स्लीप एपनिया जैसी नॉन-इमरजेंसी कंडीशन के लिए, ये एआई एजेंट लक्षणों को आसानी से मैनेज करने, वर्चुअल असेसमेंट करने और इलाज की राय देने में हेल्प कर सकता है। कस्टमर को एआई असिस्टेंट को मेडिकल डेटा एक्सेस करने की परमिशन देनी होगी जिसमें लैब रिजल्ट, रिकॉर्ड और क्लिनिकल नोट्स शामिल हैं।

कंपनी के एक स्पोक्सपर्सन ने यह बताया कि असिस्टेंट ट्रीटमेंट प्लान नहीं बनाता है और जब मरीजों को ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है या उनकी कंडीशन थोड़ी मुश्किल होती है तो उन्हें एक प्रोवाइडर से कनेक्ट कर दिया जाता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, जो मरीज वन मेडिकल मेंबर नहीं हैं या प्राइम के जरिए इंटरोडक्टरी ऑफर का लुत्फ नहीं उठा रहे हैं उनसे 29 डॉलर का चार्ज लिया जाता है।
लेखक की राय
हेल्थकेयर सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता इस्तेमाल भविष्य की चिकित्सा व्यवस्था को काफी आसान बना सकता है। अमेजन का नया एआई हेल्थ असिस्टेंट मरीजों को लक्षण समझने, जानकारी पाने और डॉक्टर से जुड़ने में मदद कर सकता है। हालांकि यह टूल इलाज का विकल्प नहीं है, लेकिन शुरुआती सलाह और जानकारी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। ऐसे में तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं का यह मेल आने वाले समय में चिकित्सा क्षेत्र को और ज्यादा स्मार्ट और सुलभ बना सकता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन 13,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें








