Google ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च फीचर को अब पूरी तरह से हटा दिया है। यह फीचर यूजर्स को दुनिया भर के हेल्थ सलाहकारों से हेल्थ संबंधित सलाह दिया करता था। इसी के साथ कंपनी ने यह भी कहा था कि अजनबियों से सलाह देने वाले वॉट पीपल सजेस्ट फीचर के आने से ग्लोबल स्तर पर हेल्थ रिजल्ट को बदलने की AI की क्षमता का पता चला।
देखा जाए तो, Google ने चुपचाप इस फीचर को हटा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, Google प्रवक्ता ने उस बारे में कंफर्म किया कि वॉट पीपल सजेस्ट अब हटा दिया गया है। कंपनी ने यह कदम सर्च पेज को काफी आसान बनाने के लिए उठाया गया है और इसका इस फीचर की क्वालिटी या सिक्योरिटी से कोई भी लेना-देना नहीं है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
लोगों को नुकसान का डर
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब कंपनी लाखों यूजर्स को हेल्थ संबंधित जानकारी और सलाह प्रदान करने के लिए AI के इस्तेमाल को लेकर जांच का सामना कर रही है। पहले रिपोर्ट में यह भी पता चला कि Google AI ओवरव्यू में गलत और भ्रामक हेल्थ जानकारी से लोगों को नुकसान का डर था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, AI द्वारा तैयार की गई ये जानकारी हर महीने 2 अरब लोगों को दिखाया जाता है। दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट पर सामान्य सर्च रिजल्ट के तौर पर नजर आती है।
वॉट पीपल सजेस्ट

Google ने बीते साल मार्च में न्यूयॉर्क में एक प्रोग्राम में यह कहा कि वह सर्च में मेडिकल संबंधित AI समरी का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसी के साथ कंपनी ने भी जानकारी दी कि वह एक नया फीचर वॉट पीपल सजेस्ट भी जोड़ रहा है, जिसके जरिए यूजर्स को समान चिकित्सा अनुभव वाले लोगों से जानकारी प्रदान करना है। लॉन्च के वक्त यह फीचर शुरू में अमेरिका में मोबाइल डिवाइसेज पर उपलब्ध हुआ था। वॉट पीपल सजेस्ट को बाद में हटा दिया गया। अब यह फीचर उपलब्ध नहीं है।
क्या कहना है प्रवक्ता का?
Google के प्रवक्ता का इसे लेकर यह कहना है कि सर्च रिजल्ट के पेज को आसान बनाने के लिए इस फीचर को कुछ महीने पहले ही बंद किया गया था, जिसकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं बताई गई थी। इसके अलावा प्रवक्ता ने यह भी बताया कि वॉट पीपल सजेस्ट बंद करने के फैसले में फीचर की क्वालिटी या सिक्योरिटी से फिलहाल कोई लेना-देना नहीं था। हम लोगों को कई सोर्स से भरोसेमंद हेल्थ जानकारी सर्च में मदद करते रहेंगे, जिसमें ऐसे फोरम भी शामिल हैं जहां लोगों के निजी अनुभव शेयर होते हैं और लोगों के लिए उपयोगी रहते हैं।
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला Oppo फोन 14 हजार तक सस्ता, यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट










