Oppo Reno 15 Pro 5G लॉन्च के समय ही पॉपुलर साबित हुआ है। कंपनी की यह सीरीज जनवरी 2026 में पेश की थी। वहीं इस फोन में 200 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया गया है जो कि इसका हाइलाइट फीचर है। इसमें 6400mAh की भारी बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में कई और धांसू फीचर्स भी मिलते हैं। इस फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 14 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं Oppo Reno 15 Pro 5G फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Oppo Reno 15 Pro 5G Discount Price Offer
Oppo Reno 15 Pro 5G को कंपनी ने हाल ही में मार्केट में पेश किया था। वहीं, इस शानदार Reno 15 Pro 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका है। इतना ही नहीं, Croma पर ये फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP यूं तो Rs 74,999 है। लेकिन Croma ने इसे 9.33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 67,999 रुपये रह जाती है।
Oppo Reno 15 Pro 5G Bank Offer Discount
Oppo Reno 15 Pro 5G की खरीद के साथ शानदार बैंक ऑफर दिया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल करके फोन की कीमत को और भी ज्यादा कम किया जा सकता है। फोन को IDFC, SBI, YES और KOTAK बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 9 महीने या 24 महीने की लो-कॉस्ट EMI पर लेते हैं तो सीधा 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा। इसका मतलब यह है कि, 6800 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट आप पा सकते हैं। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट 14000 रुपये तक पहुंच जाता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Oppo Reno 15 Pro 5G Specifications
Oppo Reno 15 Pro में आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल जाएगा। खासियत यह है कि, इस फोन में फुलएचडी प्लस स्क्रीन मिलती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में 12GB की रैम मिलती है। यह 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज कैरी करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट से लैस है।

आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 के साथ आता है। Oppo Reno 15 Pro का हाइलाइट फीचर इसका कैमरा सेटअप है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50MP + 50MP के दो और सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इस फोन में आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि, ये क्विक चार्जिंग के साथ आता है जिसके लिए इसमें SUPERVOOC Flash Charge का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।
लेखक की राय
अगर आप प्रीमियम कैमरा और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Oppo Reno 15 Pro 5G एक दमदार विकल्प माना जा सकता है। 200MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले इसे इस सेगमेंट में काफी आकर्षक बनाते हैं। मौजूदा बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत पहले से काफी कम हो जाती है। हालांकि खरीदने से पहले यह देख लेना बेहतर होगा कि आपके बजट में इसके फीचर्स सच में वैल्यू देते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे














