आज के समय में UPI (Unified Payments Interface) से पेमेंट करना बेहद आसान हो गया है। लेकिन इसके साथ एक बड़ी चिंता भी जुड़ी है आपका मोबाइल नंबर सामने वाले को दिख जाता है। इससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों पर खतरा हो सकता है।
अच्छी बात ये है कि अब आप कुछ आसान तरीकों से अपना मोबाइल नंबर छुपा सकते है…
मोबाइल नंबर छुपाना क्यों जरूरी है?
UPI पेमेंट के दौरान मोबाइल नंबर शेयर होने से ये समस्याएं हो सकती हैं:
• स्पैम कॉल और मैसेज बढ़ सकते हैं
• साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ता है
• आपकी पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है
हाल ही में आए अपडेट्स के मुताबिक, मोबाइल नंबर छुपाने से यूजर की सिक्योरिटी काफी बेहतर हो सकती है।
तरीका 1: Custom UPI ID बनाएं
सबसे आसान और पॉपुलर तरीका है कस्टम UPI ID बनाना।
कैसे करें:
1. अपने UPI ऐप (Google Pay, PhonePe, Paytm) खोलें
2. Profile या UPI Settings में जाएं
3. “Create/Change UPI ID” ऑप्शन चुनें
4. अपनी पसंद की ID बनाएं। जैसे: name@upi
इसके बाद आपका मोबाइल नंबर सामने वाले को नहीं दिखेगा
इस फीचर से आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों बढ़ती हैं।

तरीका 2: Mobile Number को UPI ID से हटाएं
कुछ ऐप्स में आप मोबाइल नंबर को UPI ID के रूप में इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं। इससे कोई व्यक्ति आपके नंबर से आपको सर्च नहीं कर पाएगा और पेमेंट सिर्फ आपकी UPI ID से ही होगा।
तरीका 3: UPI Number या Alternate ID का इस्तेमाल
अब कई प्लेटफॉर्म्स पर आपको UPI Number (custom numeric ID) बनाने का ऑप्शन मिलता है:
• यह मोबाइल नंबर जैसा दिखता है, लेकिन असली नंबर नहीं होता
• याद रखना आसान और ज्यादा सुरक्षित
Extra Security Tips (जरूर अपनाएं)
• App Lock (PIN/Face Lock) ऑन रखें
• Transaction Alerts ऑन करें
• 2-Factor Authentication जरूर इस्तेमाल करें
ये सेटिंग्स आपके अकाउंट को फ्रॉड से बचाने में मदद करती हैं।
मेरी राय
अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो सिर्फ पेमेंट करना ही नहीं बल्कि अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है। Custom UPI ID बनाकर और मोबाइल नंबर छुपाकर आप खुद को काफी हद तक सुरक्षित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा Guest Chat फीचर, अब बिना अकाउंट वालों से भी हो सकेगी चैट







