आज के डिजिटल दौर में स्पैम कॉल्स (Spam Calls) एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। कभी लोन ऑफर, कभी फर्जी बैंक कॉल ये कॉल्स न सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि आपके पैसे और निजी जानकारी के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
अगर आप भी रोज़-रोज़ आने वाली अनचाही कॉल्स से परेशान हैं, तो ये आसान तरीके आपके बहुत काम आएंगे।
1. अनजान कॉल पर कभी शेयर न करें ये जानकारी
सबसे जरूरी नियम किसी भी अनजान कॉलर को अपनी निजी जानकारी न दें।
जैसे:
• बैंक अकाउंट नंबर
• OTP
• आधार / पैन नंबर
• पासवर्ड
क्योंकि ज्यादातर फ्रॉड इसी तरह होते हैं।
2. स्पैम नंबर तुरंत ब्लॉक करें
जब भी कोई संदिग्ध कॉल आए कॉल कट करें, नंबर को ब्लॉक लिस्ट में डाल दें। इससे वही नंबर दोबारा आपको परेशान नहीं करेगा।

3. कॉल ब्लॉकिंग ऐप का इस्तेमाल करें
आप अपने फोन में Spam फिल्टर ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं, जैसे:
• Truecaller
ये ऐप कॉल आने से पहले ही बता देता है कि नंबर स्पैम है या नहीं, जिससे आप सुरक्षित रह सकते हैं।
4. DND (Do Not Disturb) एक्टिव करें
DND सेवा एक बहुत असरदार तरीका है:
• टेलीमार्केटिंग कॉल्स बंद हो जाती हैं
• अनचाहे SMS भी कम हो जाते हैं
आप इसे अपने मोबाइल या टेलीकॉम ऑपरेटर के जरिए आसानी से एक्टिव कर सकते हैं।
5. टेलीकॉम ऑपरेटर की सुविधा का उपयोग करें
आजकल कई मोबाइल कंपनियां:
• ऑटो कॉल वेरिफिकेशन
• स्पैम अलर्ट
जैसी सुविधाएं देती हैं, जिससे पहले ही पता चल जाता है कि कॉल सुरक्षित है या नहीं।
6. संदिग्ध कॉल को रिपोर्ट जरूर करें
अगर आपको लगे कि कॉल फ्रॉड है तुरंत रिपोर्ट करें और दूसरों को भी इससे बचाने में मदद मिलेगी।
मेरी राय
Spam Call से बचना मुश्किल जरूर है, लेकिन सही सावधानी अपनाकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
कभी भी निजी जानकारी शेयर न करें। कॉल ब्लॉक करें और DND और ऐप्स का उपयोग करें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ पावरफुल एंट्री








