---Advertisement---

Instagram Reels Algorithm बदला, अब यूजर्स तय करेंगे कंटेंट

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Instagram END to-END ENCRYPTION

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Instagram अपने Reels प्लेटफॉर्म में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब तक Reels पर दिखने वाला कंटेंट पूरी तरह Instagram के algorithm पर निर्भर करता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स को अपने Reels फीड को खुद कंट्रोल करने का विकल्प मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फीड को अपने हिसाब से पर्सनलाइज्ड कर सकेंगे और उनकी पसंद के अनुसार कंटेंट दिखेगा।

क्या है Instagram का नया Algorithm Control फीचर?

Instagram का यह नया फीचर यूजर्स को यह समझने और तय करने में मदद करेगा कि उन्हें किस तरह का कंटेंट ज्यादा देखना है और किस तरह का कम। Instagram आपके Reels देखने, लाइक करने, शेयर करने और स्किप करने की आदतों के आधार पर यह पहचानता है कि आपकी रुचि किन टॉपिक्स में ज्यादा है।

अब यूजर इन टॉपिक्स को मैन्युअली एडजस्ट कर पाएंगे और algorithm को अपनी पसंद के हिसाब से ट्रेन कर सकेंगे।

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

इस फीचर के तहत Instagram यूजर्स को उनके इंटरस्ट से जुड़े टॉपिक्स दिखाएगा। इसके बाद यूजर यह चुन सकेंगे कि उन्हें किन टॉपिक्स के Reels ज्यादा देखने हैं और किन टॉपिक्स का कंटेंट कम दिखना चाहिए। जिसका मतलब अब अगर आपको ट्रैवल, फिटनेस या कॉमेडी वीडियो पसंद हैं, तो आप ऐसे कंटेंट को प्राथमिकता दे सकते हैं और जिन Reels में आपकी रुचि नहीं है, उन्हें कम कर सकते हैं।

यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा?

इस नए अपडेट से Reels देखने का एक्सपीरियंस पहले से कहीं बेहतर हो जाएगा। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स को बार-बार अनचाहा कंटेंट नहीं दिखेगा। इसके अलावा Reels फीड ज्यादा पर्सनल, रिलेटेबल और टाइम-सेविंग हो जाएगा। यूजर्स को वही कंटेंट दिखेगा, जिसमें उनकी वाकई रुचि है।

Instagram

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए क्यों है अहम?

यह अपडेट कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। जिन क्रिएटर्स का कंटेंट किसी खास कैटेगरी में है, उन्हें सही ऑडियंस तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे क्वालिटी कंटेंट को ज्यादा रीच मिलने की उम्मीद है और बेकार या अनरिलेटेड Reels की संख्या कम हो सकती है।

भारत में कब मिलेगा यह फीचर?

Instagram इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल-आउट कर रहा है। फिलहाल यह कुछ यूजर्स के अकाउंट पर दिखाई देने लगा है। आने वाले समय में भारत के सभी Android और iOS यूजर्स को यह अपडेट मिलने की उम्मीद है।

मेरी राय

Instagram का यह नया Reels Algorithm Control फीचर यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है। अब यूजर्स सिर्फ कंटेंट देखने वाले नहीं रहेंगे, बल्कि यह तय भी कर सकेंगे कि उन्हें क्या देखना है। यह अपडेट Instagram को पहले से और भी ज़्यादा यूजर-फ्रेंडली और पर्सनल प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे!

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment