---Advertisement---

Flipkart Republic Day Sale 2026 का बिग अलर्ट! 17 जनवरी से शुरू होंगी धमाकेदार डील्स, पहले ही होगा बड़ा फायदा

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Flipkart Vs Amazon Republic Day Sale 2026

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Flipkart Republic Day Sale 2026: Flipkart जिसे हर कोई जानता है। देखा जाए तो, सभी लोग इस पर आने वाले सेल का इंतेज़ार करते हैं। वहीं, इस साल के सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट्स में से एक Flipkart Republic Day Sale 2026 की तारीखों को लेकर तैयारी एक बार फिर से शुरू हो गई है। वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हुए टीजर पेज के अनुसार, यह सेल 17 जनवरी से स्टार्ट होने वाली है।

जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स के लिए यह सेल 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि, प्रीमियम मेंबर्स एक दिन पहले से ही डील्स पर खरीदारी कर सकते हैं, जब स्टॉक सबसे ज्यादा रहता है। यह सेल भारत के 77वें गणतंत्र दिवस से पहले आयोजित किया जा रहा है, और इसमें स्मार्टफोन्स समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी पर फोकस रहने वाला है।

Flipkart Republic Day Sale 2026: किन चीजों पर मिलेगी बंपर छूट ?

Flipkart हर साल Republic Day के मौके पर बड़ी सेल का ऐलान करता है और इस बार भी यही ट्रेंड रहने वाला है। हालांकि, कुछ माइक्रोसाइट पर दिख रहे संकेतों से यह साफ पता चल रहा है कि मोबाइल फोन, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज इस सेल का मेन हाइलाइट होंगे। खासतौर पर स्मार्टफोन कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट की सम्भावना जताई जा रही है। क्योंकि नए साल की शुरुआत में काफी यूजर्स अपने गैजेट्स अपग्रेड करने की योजना बनाते हैं।

iPhone स्मार्टफोन पर भी मिलेगा ऑफर ?

iPhone डील्स को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है। देखा जाए तो, पुराने ट्रेंड्स को Flipkart Republic Day Sale 2026 या अन्य सालाना सेल में Apple के पुराने मॉडल्स पर अच्छी कटौती देखने को मिलती है। इस बार भी iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज पर ऑफर्स आने की उम्मीद है। हालांकि Flipkart ने अभी किसी भी मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Android स्मार्टफोन्स इस सेल का अहम किरदार

Apple के अलावा Android स्मार्टफोन्स भी Flipkart Republic Day Sale 2026 का सबसे बड़ा हिस्सा होने वाला है। जैसे कि, Samsung, iQOO, Motorola और अन्य ब्रांड्स जिसमें यूजर्स को भारी कटौती देखने को मिल सकती है। हालांकि, माइक्रोसाइट में Flipkart ने कुछ प्रोडक्ट को Wishlist करने के लिए संकेत दे दिया है, जो इशारा देता है कि इन प्रोडक्ट्स पर खासा डिस्काउंट मिल सकता है।

Flipkart Republic Day Sale 2026

इनमें Oppo K13x 5G, Dell Intel AI PC, 55 इंच स्मार्ट TV, Samsung Watch 7, Vivo T4x 5G, Motorola Edge 60 Fusion, Realme P3 Lite सहित कई अन्य मॉडल्स शामिल हैं।

आमतौर पर Flipkart इस तरह की सेल में एक्सचेंज ऑफर, लिमिटेड टाइम प्राइस ड्रॉप और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन्स भी देता है, जिससे मिड-रेंज और प्रीमियम फोन दोनों ही सस्ते हो जाते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि,पिछली सेल्स की तरह ही इस बार भी टाइम-बेस्ड डील्स देखने को मिलेगा। Rush Hour Deals, Tick Tock Deals, Jackpot Deals और Steal Deals जैसे फॉर्मैट्स के जरिए लिमिटेड समय के लिए बड़ी छूट दी जाएगी।

लेखक की राय

  • Flipkart Republic Day Sale 2026 उन यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है, जो लंबे समय से गैजेट अपग्रेड करने का इंतज़ार कर रहे हैं।
  • Plus और Black मेंबर्स को मिलने वाली अर्ली एक्सेस सबसे बड़ा फायदा है।
  • स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर संभावित भारी छूट इस सेल को खास बनाती है।
  • हालांकि सही डील पाने के लिए टाइम-बेस्ड ऑफर्स पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26: क्या सैमसंग के तीन पतले और हल्के 5G फोन iPhone 17 Series से भी होंगे ज्यादा स्लिम?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment