---Advertisement---

Reliance Jio की नई सुविधा, विदेशों में भी फ्री SMS!, ऐसे उठाएं फायदा

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Jio

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Reliance Jio ने इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है। जी हां एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर अब वाई-फाई कॉलिंग (VoWiFi) पर फ्री इनकमिंग SMS सर्विस बिना किसी अन्य चार्ज के मिल रही है।

मतलब यह है कि, अब यूजर्स एक्टिव इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक के बिना विदेश में जरूरी मैसेज को आसानी से पा सकते हैं। इसके जरिए Jio यूजर्स को विदेश में बिना किसी अतिरिक्त रोमिंग चार्ज के कनेक्टेड रहने में मदद करना है, खासकर ओटीपी और बैंकिंग अलर्ट जैसे महत्वपूर्ण मैसेज पाना आसान होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

VoWiFi पर फ्री इनकमिंग SMS

फोनएरिना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Jio यूजर्स इंटरनेशनल ट्रैवलिंग के दौरान बिना किसी अन्य चार्ज के इनकमिंग SMS मैसेज को आसानी से पा सकते हैं। इसे लेकर यह बताया जा रहा है कि यह सर्विस तब तक काम करती है जब तक डिवाइस वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट रहता है और स्मार्टफोन पर वाई-फाई कॉलिंग इनेबल होती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, यह फीचर इंटरनेशनल रोमिंग पैक से पूरी तरह इंडीपेंडेट तौर पर काम करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसका साफ मतलब यह है कि यूजर्स अतिरिक्त रोमिंग चार्ज से अब बच सकता है या फिर विदेश में मैसेज पाने के लिए आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले इंटरनेशनल पैक को एक्टिव करने की भी अब कोई जरूरत नहीं होगी। यह फीचर खासतौर पर टाइम-सेंसिटिव मैसेज जैसे कि वन टाइम पासवर्ड, बैंकिंग नोटिफिकेशन, ट्रांजेक्शन संबंधित मैसेज और सर्विस वेरिफिकेशन मैसेज को पाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Jio

अकाउंट में लॉग इन करने ट्रांजेक्शन पूरा करने या सिक्योर सर्विस तक एक्सेस के लिए ऐसे मैसेज जरूरी हो सकते हैं। यह लोकल फॉरेन सिम कार्ड या पार्टनर रोमिंग नेटवर्क से इंडीपेडेंट तौर पर कहीं न कहीं काम करती है। इसके अलावा SMS मैसेज कनेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क पर सुरक्षित तरीके से रूट किए जाते हैं, जिससे प्राइवेसी सुनिश्चित होती है।

Jio फीचर का फायदा उठाने के लिए कंज्यूमर विदेश में रहते हुए अपने स्मार्टफोन को वाई-फाई नेटवर्क से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और अपने डिवाइस की सेटिंग में वाई-फाई कॉलिंग (VoWiFi) को भी ऑन कर सकते हैं। खास बात घर है कि, स्तन कुछ करने के लिए कोई भी टेलीकॉम ऑपरेटर एक्टिवेशन की जरूरत नहीं है।

एक बार ऑन होने पर आने वाले SMS मैसेज वाई-फाई कनेक्शन के जरिए रिसिव होने लगेंगे। लेकिन, इसके लिए उनके पास एक एक्टिव Jio डोमेस्टिक बेस रिचार्ज प्लान, वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट करने वाला फोन होना जरूरी है। इसी के साथ ही होटल, एयरपोर्ट, कैफे या ऑफिस नेटवर्क जैसे स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला Oppo फोन 14 हजार तक सस्ता, यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment