---Advertisement---

Jio का सबसे महंगा प्लान आया सामने! 300GB डेटा के साथ Netflix और Prime भी

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Jio

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

अगर आप उन लोगों में से हैं जो दिनभर इंटरनेट पर रहते हैं Netflix देखते हैं, YouTube चलाते हैं या लगातार वीडियो कॉल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है।

Reliance Jio ने अपना एक ऐसा पोस्टपेड प्लान पेश किया है, जो कंपनी के सबसे महंगे प्लान्स में गिना जा रहा है। लेकिन सवाल ये है क्या ये प्लान सच में इतना खास है या सिर्फ महंगा? तो चलिए आसान भाषा में समझते हैं…

कितना है इस प्लान का खर्च?

इस प्लान की कीमत ₹1549 प्रति महीना है। पहली नजर में ये थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन इसमें मिलने वाले फायदे इसे एक प्रीमियम पैकेज बना देते हैं।

डेटा की बात करें तो मामला सीधा है ये हैवी यूजर्स के लिए बना है। इस प्लान में आपको हर महीने 300GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

और अगर आप 5G यूजर हैं, तो मजा और भी ज्यादा है क्योंकि आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है।

सबसे अच्छी बात?
अगर आपका डेटा बच जाता है, तो वो बेकार नहीं जाता 500GB तक डेटा रोलओवर हो सकता है।

कॉलिंग और SMS बिना टेंशन
• सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
• रोजाना 100 SMS

यानि आपको बेसिक जरूरतों के लिए कुछ अलग से सोचने की जरूरत नहीं।

असली मजा: OTT बेनिफिट्स

अब आते हैं उस चीज़ पर जो इस प्लान को महंगा से वैल्यू फॉर मनी बनाती है।

इसमें आपको मिलते हैं:
• Netflix: Mobile प्लान
• Amazon Prime Video Lite
• JioHotstar 3 महीने के लिए

यानि एक ही प्लान में पूरा entertainment pack मिलेगा।

Jio 365 Plan

AI और क्लाउड भी शामिल!

ये प्लान सिर्फ डेटा और OTT तक सीमित नहीं है। 50GB क्लाउड स्टोरेज (Jio AI Cloud) और Google Gemini AI Pro एक्सेस भी मिलता है। यानी आप काम और एंटरटेनमेंट दोनों मैनेज कर सकते हैं।

ट्रैवल करते हैं? ये आपके काम आएगा

अगर आप अक्सर विदेश जाते हैं, तो इस प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स भी शामिल हैं जैसे USA और UAE में कनेक्टिविटी आदि।

तो क्या ये प्लान लेना चाहिए?

Apko लेना चाहिए अगर आप heavy data user हैं, OTT प्लेटफॉर्म रोज देखते हैं और बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं। नहीं लेना चाहिए अगर आपका डेटा यूज कम है और आप सिर्फ basic कॉलिंग इंटरनेट यूजर हैं।

मेरी राय

Reliance Jio का ये ₹1549 प्लान साफ दिखाता है कि कंपनी अब सिर्फ सस्ते प्लान ही नहीं, बल्कि प्रीमियम यूजर्स को भी टारगेट कर रही है।

अगर आप ऑल इन वन एक्सपीरियंस चाहते हैं तो डेटा, OTT, AI और इंटरनेशनल बेनिफिट्स तो ये प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। लेकिन अगर आपका यूज हल्का है, तो ये सिर्फ जेब पर भारी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला बजट फोन

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment