Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G मार्केट में पेश कर दिया है। यह फोन बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Samsung Galaxy M17e 5G price in India, launch offers
आप सबकी जानकारी के लिए बता दें कि, Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, एक 6GB +128GB वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये है।
देखा जाए तो फोन Vibe Violet और Blitz Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसे Amazon, Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा। कंपनी के अनुसार लिमिटेड पीरियड के लिए ऑनलाइन सेल आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी। ऑफर्स की बात करें तो इस पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Samsung Galaxy M17e 5G specifications
Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड हैं जो One UI 8 पर चलता है।
हालांकि, इसे लेकर कंपनी का यह भी कहना है कि इसमें 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जाएगा। इसके साथ Gemini Live फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन 4GB व 6GB RAM ऑप्शन और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
इतना ही नहीं फोन के स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए आप आसानी से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा सेटअप में फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy M17e 5G की मोटाई 8.2mm है और इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल भी दिया गया है। इसमें Samsung का Key Island डिजाइन भी देखने को मिलता है। खास बात यह है कि, इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया इतना ही नहीं इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 5G सपोर्ट (12 बैंड) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
लेखक की राय
- Samsung Galaxy M17e 5G बजट सेगमेंट में बैटरी और अपडेट्स के मामले में मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है।
- 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले इसे डेली यूज़ के लिए आकर्षक बनाते हैं।
- हालांकि HD+ डिस्प्ले और साधारण कैमरा कुछ यूज़र्स को निराश कर सकता है।
- कुल मिलाकर, यह फोन “लॉन्ग टर्म यूज़ + बैटरी” चाहने वालों के लिए एक समझदारी भरा विकल्प है।
यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती














