---Advertisement---

Perplexity AI ने लॉन्च किया Comet ब्राउज़र का Android वर्ज़न

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Comet AI Browser in Android इमेज क्रेडिट- TechBiz9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Perplexity AI ने आखिरकार अपने खास AI पर आधारित ब्राउज़र Comet को Android यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। अब तक यह सिर्फ iPhone और डेस्कटॉप पर उपलब्ध था, लेकिन अब Android यूज़र्स भी इसका मज़ा ले सकेंगे।

इस नए अपडेट के साथ, Perplexity का मकसद है कि लोग एक स्मार्ट और AI की मदद वाला ब्राउज़िंग अनुभव पा सकें। तो। हालिये पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं….

सबसे पहले किन्हें मिलेगा एक्सेस

शुरुआत में Comet ब्राउज़र का एक्सेस सिर्फ Pro और Enterprise यूज़र्स को दिया जाएगा। इसका मतलब अगर आप Perplexity का पेड सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, तो आप इस नए Android वर्ज़न को सबसे पहले आज़मा पाएंगे। कंपनी का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इसे धीरे-धीरे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

क्या खास है Comet ब्राउज़र में?

Comet को एक सामान्य ब्राउज़र से अलग बनाया गया है। इसमें यूज़र को AI असिस्टेंट की मदद से रीयल-टाइम जवाब, वेबसाइट समरी, और बेहतर सर्च रिज़ल्ट मिलते हैं। इसका मतलब है कि आपको लंबी वेबसाइट पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। AI खुद ही सबसे जरूरी जानकारी को आपके सामने पेश करेगा।

Chrome और अन्य ब्राउज़र्स से कैसे अलग है…

Comet का लक्ष्य है कि वह यूज़र्स को तेज़ और स्मार्ट ब्राउज़िंग का अनुभव दे। जहाँ Chrome या Safari जैसे ब्राउज़र केवल वेब पेज दिखाते हैं, Comet उनमें मौजूद डेटा को समझकर आपके लिए एक छोटा और उपयोगी जवाब तैयार करता है। इससे समय भी बचता है।

comet

आने वाले दिनों में क्या उम्मीद करें?

Perplexity AI का कहना है कि आने वाले महीनों में Comet ब्राउज़र में और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इनमें वॉयस-सर्च, स्मार्ट समरी, और AI पर आधारित टूल इंटीग्रेशन जैसे अपडेट शामिल होंगे। अगर यह फीचर्स उम्मीद के मुताबिक काम करते हैं, तो Comet Android ब्राउज़िंग को एक नया रूप दे सकता है।

मेरी राय

AI-सपोर्टेड ब्राउज़र अब धीरे-धीरे टेक दुनिया में अपनी जगह बना रहे हैं, और Perplexity का Comet ब्राउज़र इस दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप Android यूज़र हैं, तो आने वाले समय में आपको यह ब्राउज़र ज़रूर ट्राय करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: WhatsApp की नई Strict Account Settings से बढ़ेगी सुरक्षा

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment