क्या आप भी रोजाना WhatsApp का प्रयोग मैसेज के साथ-साथ सबसे ज्यादा कॉलिंग के लिए करते हैं, तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। जी हां, Meta के इस पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अब जल्द ही एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान नॉइज कैंसलेशन को आसानी से ऑन कर सकेंगे। हालिया रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि ये नया फीचर अपने आप बैकग्राउंड की नॉइज को फिल्टर कर देगा और वॉइस कॉल को ज्यादा क्लियर बना देगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन फीचर
देखा जाए तो, WhatsApp ने पिछले कुछ समय से कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर कर रहा है और सिर्फ WhatsApp Web पर ही नहीं बल्कि ये बदलाव Android और iOS एप में भी देखने को मिला है। इसी कड़ी कंपनी ने अब कॉल की ओवरऑल क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए एक कमाल का फीचर ऐड किया है।
Android 2.26.11.8 अपडेट के लेटेस्ट WhatsApp बीटा अपडेट के बाद WhatsApp में एक बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन फीचर देखा गया है। इसकी जानकारी WhatsApp को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने साझा की है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी टेस्टिंग के बाद जल्द ही इसे सभी के लिए रोल आउट कर सकती है।

कैसे काम करेगा नॉइज कैंसलेशन फीचर?
जिन्हें जानकारी नहीं है उनके लिए बता दें कि, नॉइज कैंसलेशन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो ट्रैफिक, हवा या आस-पास की बातचीत जैसी बैकग्राउंड साउंड को भी कम करती है। ये यूजर की वॉइस पर फोकस करके और ANC इयरफोन की तरह ही, रियल टाइम में दूसरे शोर को हटाकर काम करती है। इसकी मदद से शोर-शराबे वाले इलाके में भी कॉल ज्यादा क्लियर से सुनाई देगी।
देखा जाए तो, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Android पर अभी तक कोई भी नॉइज कैंसलेशन की सुविधा नहीं दिया है। जबकि iPhone और iPad पर Apple वॉइस आइसोलेशन जैसे माइक मॉडल देता है। जो कॉल के दौरान आस-पास के शोर को फिल्टर कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: HONOR ने पेश किया Robot Phone: चलता है, सुनता है, रिएक्ट करता है — 200MP कैमरा भी मिलेगा








