WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नए फीचर्स से रूबरू करता है। अब कथित तौर पर इंस्टेंट मैसेजिंग साइट नए फीचर्स पर काम चल रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp वर्तमान में एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को खास समय और तारीख पर मैसेज भेजने का समय तय करने की सुविधा दे रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स लंबे समय से इस तरह के फीचर की मांग कर रहे हैं तो ऐसे में यह साधारण फीचर नहीं है। यहां हम आपको वॉट्सऐप के मैसेज शेड्यूल करने वाले फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
WhatsApp के न्यू फीचर्स में क्या है खास ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, WhatsApp के इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है और यह बीटा टेस्टिंग के लिए भी अभी उपलब्ध नहीं है। WABetaInfo को यह पता चला है कि iOS के लिए लेटेस्ट WhatsApp 26.7.10.72 बीटा में इसके संकेत मिले हैं, जिससे यह अनुमान चला है कि यह फीचर आगामी रिलीज में शामिल हो सकता है। हालांकि, अगर शेड्यूल मैसेज फीचर प्लेटफॉर्म पर आता है तो यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में मैसेज शेड्यूल करने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन पर निर्भर रहना पड़ता है, जिनमें अक्सर सिक्योरिटी और प्राइवेसी संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। iOS यूजर्स को शॉर्टकट ऑटोमेशन का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो काफी सुरक्षित है, लेकिन फिर भी नेटिव फीचर के मुकाबले में थोड़ा परेशानी भरा है।
मिलेगा अलग सेक्शन
WABetaInfo द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से यह जानकारी मिली है कि, ये फीचर कैसा दिख सकता है, जिसमें चैट ऑप्शन के अंदर एक अलग सा सेक्शन दिखाई देगा। जो उस खास चैट के लिए सभी शेड्यूल मैसेज को लिस्ट करेगा। हालांकि, स्क्रीनशॉट में एक ग्रुप चैट विंडो नजर आई है, लेकिन ऐसी कोई वजह नहीं दिखी कि WhatsApp निजी चैट में भी इस तरह का फीचर क्यों नहीं देगा।
लेखक की राय
- यह फीचर साधारण नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की डिजिटल जिंदगी को आसान बनाने वाला कदम है।
- ऑफिशियल शेड्यूल मैसेजिंग आने से थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भरता खत्म होगी।
- प्राइवेसी और सुविधा—दोनों का संतुलन यूज़र्स को मिलेगा।
- अगर सही तरीके से लागू हुआ, तो यह अपडेट WhatsApp के सबसे उपयोगी फीचर्स में शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक








