---Advertisement---

Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Oppo Find X9s

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Oppo Reno 15 Pro Mini: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई सीरीज को मार्केट में बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि, Oppo Reno 15 सीरीज को तीन मॉडल ने उपलब्ध कराया जाएगा। देखा जाए तो, कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर भी दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के माध्यम से भी किया जाएगा।

Oppo Reno 15 Pro & mini प्राइस

इस सीरीज के Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने इस स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स प्राइस को लीक किया है। बात करें कीमत की तो, अगर आप Oppo Reno 15 Pro Mini को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को लेते हैं तो इसकी कीमत 64,999 रुपये होगी।

फीचर / विवरणजानकारी
स्मार्टफोन मॉडलOppo Reno 15 Pro Mini
डिस्प्ले6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले
लीक स्रोतटिप्सटर Abhishek Yadav (X प्लेटफॉर्म)
RAM12GB
स्टोरेज256GB
बॉक्स प्राइस (लीक)₹64,999
संभावित रिटेल कीमत₹59,999
संभावित ऑफरलॉन्च डिस्काउंट / बैंक ऑफर संभव

हालांकि, स्मार्टफोन्स के बॉक्स प्राइसेज अक्सर इनके रिटेल में बिक्री के प्राइसेज से थोड़ा ज्यादा होते हैं। इस टिप्सटर का यह भी कहना है कि, Oppo Reno 15 Pro Mini के इस वेरिएंट को 59,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए कुछ डिस्काउंट ऑफर भी मिल सकते हैं।

Oppo Reno 15 Pro mini features

हाल ही में कंपनी ने यह जानकारी दी थी कि, Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले और 1.6 mm का बेजेल्स मिलेगा। जबकि, इस स्मार्टफोन की थिकनेस लगभग 7.99 mm और भार लगभग 187 ग्राम तक होगा इससे पहले कुछ लीक में यह भी जानकारी मिली थी कि, Oppo Reno 15 Pro Mini में खास प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

फीचरविवरण
स्मार्टफोन मॉडलOppo Reno 15 Pro Mini
डिस्प्ले6.32 इंच AMOLED
बेज़ेल साइज1.6 mm
मोटाई (Thickness)लगभग 7.99 mm
वजनलगभग 187 ग्राम
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8450
RAM12GB तक
स्टोरेज512GB तक
रियर कैमरा (प्राइमरी)200 मेगापिक्सल
अल्ट्रा-वाइड कैमरा50 मेगापिक्सल
टेलीफोटो कैमरा50 मेगापिक्सल
Oppo Reno 15 Pro Mini

जो कि, MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। Oppo Reno 15 Pro Mini में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 15 Pro फीचर्स

पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए Oppo Reno 15 Pro में यूजर्स को 6.78-इंच Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका 120 Hz रिफ्रेश रेट, और 240 Hz के टच सैंपलिंग और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस से लैस है।

फीचरOppo Reno 15Oppo Reno 15 Pro
लॉन्चचीन (पिछले महीने)चीन (पिछले महीने)
डिस्प्ले6.32-इंच Flexible AMOLED6.78-इंच Full-HD+ Flexible AMOLED
रिफ्रेश रेट120Hz120Hz
टच सैंपलिंग रेट240Hz
पीक ब्राइटनेस1,800 निट्स
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8450MediaTek Dimensity 8450
रियर कैमरा200MP प्राइमरी कैमरा200MP प्राइमरी कैमरा
फ्रंट कैमरा50MP50MP

जबकि, Oppo Reno 15 में 6.32-इंच Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 का उपयोग किया गया है। Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro में आपको 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। जबकि, इस स्मार्टफोन्स के फ्रंट में आपको सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

लेखक की राय

Oppo Reno 15 सीरीज़ डिज़ाइन और कैमरा के मामले में प्रीमियम सेगमेंट को सीधी टक्कर देती दिख रही है। Pro Mini जैसे कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फोन में 200MP कैमरा और Dimensity 8450 चिपसेट इसे खास बनाते हैं। अगर 59,999 रुपये के आसपास कीमत रहती है, तो यह सीरीज़ कैमरा और स्टाइल को प्राथमिकता देने वाले यूज़र्स के लिए मजबूत विकल्प साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment