---Advertisement---

Amazfit Active Max भारत में लॉन्च, 25 दिन की बैटरी और बड़ा AMOLED डिस्प्ले!

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Amazfit Active 3 Premium Launch

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Amazfit ने भारत में अपनी नई Active Max स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह वॉच अपनी दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और एडवांस फिटनेस फीचर्स के लिए ध्यान खींच रही है। अगर आप एक लंबी बैटरी लाइफ और फीचर्स से भरपूर स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, तो Active Max आपके लिए एक शानदार ऑप्शन ज़रूर हो सकती है।

दमदार AMOLED डिस्प्ले

Amazfit Active Max में 1.5‑इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेज़ोल्यूशन 480 x 480 पिक्सल है और पीक ब्राइटनेस 3000 nits तक पहुँचती है। इस डिस्प्ले की मदद से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ बिल्कुल साफ़ दिखाई देती है।

लंबी बैटरी लाइफ और कॉलिंग फीचर

इस वॉच की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। सामान्य इस्तेमाल में यह 25 दिन तक चलती है, हैवी यूज़ में लगभग 13 दिन और GPS मोड में 64 घंटे तक कार्य करती है। साथ ही, वॉच में बिल्ट‑इन स्पीकर और माइक्रोफोन होने के कारण आप सीधे इसमें कॉल भी कर सकते हैं।

फिटनेस और हेल्थ फीचर्स

Active Max में 170 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड्स हैं, जिनमें रनिंग, वॉकिंग और साइक्लिंग जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। वॉच SpO₂ मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और BioCharge एनर्जी ट्रैकिंग जैसी हेल्थ‑सेंसेटिव फीचर्स भी यूज़र्स को प्रदान करती है। Zepp Coach और ऑफ़लाइन मैप्स के साथ आप ट्रेनिंग प्लान और नेविगेशन का लाभ भी ले सकते हैं।

Amazfit Active Max

प्रीमियम डिज़ाइन और आरामदायक इस्तेमाल

Amazfit Active Max का डिज़ाइन प्रीमियम लगता है। इसमें एल्युमिनियम एलॉय और पॉलिमर बॉडी है और यह 5ATM वॉटर‑रेज़िस्टेंस सपोर्ट के साथ आती है। लगभग 39.5 ग्राम वजन के कारण यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत आरामदायक है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में Amazfit Active Max की कीमत ₹15,999 रखी गई है। यह वॉच Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध है। इतने सारे फीचर्स वाली स्मार्टवॉच इतने कम दाम में काफी बजट-फ्रेंडली है।

क्यों है Active Max खास

Amazfit Active Max उन यूज़र्स को टारगेट करती है जो फिटनेस के प्रति जागरूक हैं, आउटडोर एक्टिविटीज़ करते हैं और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं। यह वॉच Garmin और Samsung जैसी महंगी ब्रांड्स के मुकाबले किफायती विकल्प पेश करती है, लेकिन फीचर्स में कोई कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale: ₹5000 से कम में बेस्ट स्मार्टवॉच ऑफर

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment