---Advertisement---

POCO F7 5G ₹3,000 सस्ता! 50MP कैमरा और 7550mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, जानें ऑफर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Poco F7 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी किसी बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तलाश में हैं और आपका बजट 30 हजार रुपये का है तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Poco F7 5G पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Poco के इस 5G स्मार्टफोन पर भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर भी देखने को मिलेगा।

इतना ही नहीं, इस फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। जिसके तहत आप अपना पुराना फोन देकर अतिरिक्त बचत का लाभ पा सकते हैं। तो चलिए जानते Poco F7 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से …

Poco F7 5G Price & Offers

Poco F7 5G एक शानदार स्मार्टफोन है। वहीं, फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिल जाएगा। बात करें कीमत की तो, अगर आप 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 30,999 रुपये देना पड़ेगा। जबकि इस फोन को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो, चुनिंदा बैंक कार्ड से अगर आप Poco F7 5G का भुगतान करते हैं तो, आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी।

विवरणजानकारी
स्मार्टफोन मॉडलPoco F7 5G
वेरिएंट12GB + 256GB
लॉन्च प्राइस₹31,999
मौजूदा प्राइस₹30,999
बैंक ऑफरचुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹2,000 का डिस्काउंट
इफेक्टिव प्राइस₹28,999
एक्सचेंज ऑफरपुराने फोन पर ₹25,250 तक का लाभ
अतिरिक्त बोनसचुनिंदा मॉडल्स पर ₹2,000 एक्स्ट्रा
कुल संभावित बचतकरीब ₹3,000 तक सस्ता
ऑफर की शर्तेंएक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर
उपलब्धताFlipkart और Poco की आधिकारिक वेबसाइट पर

वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 25,250 रुपये की बचत हो सकती है। वहीं चुनिंदा मॉडल पर अतिरिक्त 2,000 रुपये मिल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह लॉन्च कीमत से करीब 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Poco F7 5G Features, Specifications

Poco F7 5G स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा।जिसका रेजोल्यूशन 1280×2772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,200 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसी के साथ यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। जो Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। इस फोन में 7,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है।

POCO F7 5G
फ़ीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले
रेज़ोल्यूशन1280 × 2772 पिक्सल
रिफ्रेश रेट120Hz
ब्राइटनेस3,200 निट्स (पीक)
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2.0
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8s Gen 4
बैटरी7,550mAh
चार्जिंग सपोर्ट90W फास्ट चार्जिंग + 22.5W रिवर्स चार्जिंग
IP रेटिंगIP66 + IP68 + IP69 (धूल और पानी से सुरक्षा)
रियर कैमरा50MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रावाइड)
फ्रंट कैमरा20MP
सिक्योरिटीइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
कनेक्टिविटी5G, 4G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, GPS, NFC, USB Type-C
स्पेशल फीचर्सपावरफुल परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिज़ाइन, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले

बात करें कैमरा सेटअप की तो, Poco F7 5G स्मार्टफोन के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

खास बात यह है कि, Poco F7 5G स्मार्टफोन को पावरफुल बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जबकि, कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए इस फोन में आपको 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

लेखक की राय

Poco F7 5G अपने दमदार Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 7,550mAh बैटरी के साथ परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन विकल्प है। 90W फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले इसे अपने प्राइस सेगमेंट में प्रीमियम फील देती है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स इसे और भी बजट-फ्रेंडली बनाते हैं। अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक है, तो Poco F7 5G निश्चित रूप से एक स्मार्ट और वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Tinder का नया AI फीचर, अब टेक्नोलॉजी से बनेगा परफेक्ट मैच

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment