क्या आप भी किसी बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तलाश में हैं और आपका बजट 30 हजार रुपये का है तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Poco F7 5G पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Poco के इस 5G स्मार्टफोन पर भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर भी देखने को मिलेगा।
इतना ही नहीं, इस फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। जिसके तहत आप अपना पुराना फोन देकर अतिरिक्त बचत का लाभ पा सकते हैं। तो चलिए जानते Poco F7 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से …
Poco F7 5G Price & Offers
Poco F7 5G एक शानदार स्मार्टफोन है। वहीं, फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिल जाएगा। बात करें कीमत की तो, अगर आप 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 30,999 रुपये देना पड़ेगा। जबकि इस फोन को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो, चुनिंदा बैंक कार्ड से अगर आप Poco F7 5G का भुगतान करते हैं तो, आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्मार्टफोन मॉडल | Poco F7 5G |
| वेरिएंट | 12GB + 256GB |
| लॉन्च प्राइस | ₹31,999 |
| मौजूदा प्राइस | ₹30,999 |
| बैंक ऑफर | चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹2,000 का डिस्काउंट |
| इफेक्टिव प्राइस | ₹28,999 |
| एक्सचेंज ऑफर | पुराने फोन पर ₹25,250 तक का लाभ |
| अतिरिक्त बोनस | चुनिंदा मॉडल्स पर ₹2,000 एक्स्ट्रा |
| कुल संभावित बचत | करीब ₹3,000 तक सस्ता |
| ऑफर की शर्तें | एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर |
| उपलब्धता | Flipkart और Poco की आधिकारिक वेबसाइट पर |
वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 25,250 रुपये की बचत हो सकती है। वहीं चुनिंदा मॉडल पर अतिरिक्त 2,000 रुपये मिल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह लॉन्च कीमत से करीब 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Poco F7 5G Features, Specifications
Poco F7 5G स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा।जिसका रेजोल्यूशन 1280×2772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,200 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसी के साथ यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। जो Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। इस फोन में 7,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है।

| फ़ीचर | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले |
| रेज़ोल्यूशन | 1280 × 2772 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| ब्राइटनेस | 3,200 निट्स (पीक) |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2.0 |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 |
| बैटरी | 7,550mAh |
| चार्जिंग सपोर्ट | 90W फास्ट चार्जिंग + 22.5W रिवर्स चार्जिंग |
| IP रेटिंग | IP66 + IP68 + IP69 (धूल और पानी से सुरक्षा) |
| रियर कैमरा | 50MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रावाइड) |
| फ्रंट कैमरा | 20MP |
| सिक्योरिटी | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
| कनेक्टिविटी | 5G, 4G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, GPS, NFC, USB Type-C |
| स्पेशल फीचर्स | पावरफुल परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिज़ाइन, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले |
बात करें कैमरा सेटअप की तो, Poco F7 5G स्मार्टफोन के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
खास बात यह है कि, Poco F7 5G स्मार्टफोन को पावरफुल बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जबकि, कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए इस फोन में आपको 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
लेखक की राय
Poco F7 5G अपने दमदार Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 7,550mAh बैटरी के साथ परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन विकल्प है। 90W फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले इसे अपने प्राइस सेगमेंट में प्रीमियम फील देती है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स इसे और भी बजट-फ्रेंडली बनाते हैं। अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक है, तो Poco F7 5G निश्चित रूप से एक स्मार्ट और वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Tinder का नया AI फीचर, अब टेक्नोलॉजी से बनेगा परफेक्ट मैच














