Redmi Note 14 Pro Plus: 30000 रुपए तक के बजट में आप नया 5G Phone तलाश कर रहे हैं तो इस प्राइस रेंज में आपको Redmi Note 14 Pro+ 5G स्मार्टफोन मिल जाएगा। खास बात यह है कि, इस फोन पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से इस रेडमी मोबाइल के साथ 5000 रुपए के Redmi Buds 5 को मुफ्त में दिया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं, इस ऑफर के बारे में विस्तार से…
Redmi Note 14 Pro Plus 5G Price in India
इस ऑफर का फायदा आप Xiaomi की ऑफिशियल साइट मी डॉट कॉम के जरिए उठा सकते हैं। मी डॉट कॉम पर इस रेडमी फोन का 8/128 जीबी, 8/256 जीबी और 12/512 जीबी वेरिएंट क्रमश: 26999 रुपए, 28999 रुपए और 31999 रुपए में बेचा जा रहा है।
Redmi Note 14 Pro Plus 5G Alternatives
इस रेडमी फोन की टक्कर MOTOROLA Edge 60 Pro, vivo T4 Pro 5G, realme P4 Pro 5G और OnePlus Nord CE5 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।
Redmi Note 14 Pro Plus 5G Specifications

Redmi Note 14 Pro Plus स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो 90 वॉट फास्ट चार्ज के साथ 6200 एमएएच की दमदार बैटरी मिल जाएगी। के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है।
Redmi Buds 5 Features
12.4mm ड्राइवर्स के साथ आने वाले इन ईयरबड्स में आपको कॉल्स के लिए एआई वॉयस एन्हांसमेंट, डुअल डिवाइस पेयरिंग, हर एक ईयरबड में आपको दो माइक्रोफोन्स, एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन, 10 मीटर की ब्लूटूथ रेंज मिल जाएगा। वहीं, इस ईयरबड्स के केस में 480mAh की बैटरी और हर एक ईयरबड में 54mAh की बैटरी दी गई है। बात करें चार्जिंग टाइम की तो, इसे पूरा चार्ज करने में लगभग 1 घंटा 45 मिनट का समय लगता है और 10 मिनट फास्ट चार्ज पर 4 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
लेखक की राय
Redmi Note 14 Pro+ 5G अपने दमदार Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6200mAh बैटरी और 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ इस बजट में एक बेहतरीन विकल्प है। 5000 रुपये के Redmi Buds 5 का मुफ्त मिलना इसे और भी वैल्यू-फॉर-मनी बना देता है। कैमरा क्वालिटी और 90W फास्ट चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी खूबियां हैं, जो इसे एक प्रीमियम फील देने वाला स्मार्टफोन बनाती हैं। कुल मिलाकर, 30,000 रुपये के भीतर यह डील काफी आकर्षक और लाभदायक है।
यह भी पढ़ें: iPhone के Action Button से ChatGPT वॉइस-चैट कैसे करें लॉन्च? यहां जानें पूरा तरीका














