---Advertisement---

Redmi Note 15 सीरीज ग्लोबली लॉन्च: 200MP कैमरा और 6580mAh बैटरी के साथ शानदार फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Redmi Note 15 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Xiaomi ने आज पोलैंड में अपना नया शानदार फोन Redmi Note 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जी हां, जिसमें आपको एक से बढ़कर एक वेरिएंट देखने को मिल जाएगा। जैसे कि, Note 15 5G, Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G, Note 15 LTE और Note 15 Pro LTE को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि, जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारत समेत कई और भी बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा।

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई नई Note 15 सीरीज में इस साल अगस्त में चीनी बाजार में लॉन्च हुए मॉडल की तुलना में अलग चिपसेट और कैमरे दिए गए हैं। फिलहाल अभी तक साफ नहीं हुआ है कि, भारत में आने मॉडल्स यूरोपीय मॉडल्स से कितने अलग होंगे या नहीं। तो चलिए आज हम आपको यहां Redmi Note 15 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बताएंगे…

Redmi Note 15 Series Price

Redmi Note 15 5G काफी हद तक शानदार फोन है। जिसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिल जाएगा। बता दें कि, इन स्मार्टफोन के कीमत कुछ इस प्रकार है। जैसे कि, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,199 (लगभग 29,300 रुपये) और Note 15 Pro 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,699 (लगभग 42,200 रुपये) है।

मॉडल और वेरिएंटकीमत (PLN और लगभग INR)
Redmi Note 15 5G 6GB+128GBPLN 1,199 (~₹29,300)
Redmi Note 15 Pro 5G 8GB+256GBPLN 1,699 (~₹42,200)
Redmi Note 15 Pro+ 5G 8GB+256GBPLN 1,999 (~₹49,680)
Redmi Note 15 Pro+ 5G 12GB+256GBPLN 2,299 (~₹57,100)
Redmi Note 15 4G 8GB+256GBPLN 1,099 (~₹27,300)
Redmi Note 15 Pro 4G 8GB+256GBPLN 1,499 (~₹37,230)

X पर @ZionsAnvin की पोस्ट के मुताबिक, Pro+ के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,999 (लगभग 49,680 रुपये) और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 2,299 (लगभग 57,100 रुपये) है। ये तीनों फोन ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर में उपलब्ध हैं। ये मिस्ट पर्पल, टाइटेनियम और मोचा ब्राउन जैसे अनोखे रंगों में भी उपलब्ध हैं।

Redmi Note 15 4G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,099 (लगभग 27,300 रुपये) और Note 15 Pro 4G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,499 (लगभग 37,230 रुपये) है। ये फोन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, पर्पल और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध हैं।

Redmi Note 15 5G, Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G Specifications

Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन में आपको 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है। जबकि, 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G में आपको 6.83 इंच की AMOLED CrystalRes डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसक रेजोल्यूशन1.5K है।

Redmi Note 15

बता दें कि, आपको तीनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 3,840Hz PWM डिमिंग आसानी से मिल जाएगा। खास बात यह है कि, डिस्प्ले इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हैं। Redmi Note 15 5G में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। जबकि, Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा और Note 15 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर देखने को मिल जाएगा।

स्पेसिफिकेशनRedmi Note 15 5G, Note 15 Pro 5G & Note 15 Pro+ 5G
डिस्प्लेNote 15: 6.77 इंच क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED, FHD+
Note 15 Pro/Pro+: 6.83 इंच AMOLED CrystalRes, 1.5K रेजोल्यूशन
रिफ्रेश रेट120Hz (तीनों मॉडल)
ब्राइटनेस3200 निट्स पीक ब्राइटनेस (तीनों मॉडल)
PWM डिमिंग3,840Hz (तीनों मॉडल)
फिंगरप्रिंट स्कैनरइन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट (तीनों मॉडल)
प्रोसेसरNote 15: Snapdragon 6S Gen 3
Note 15 Pro: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
Note 15 Pro+: Snapdragon 7S Gen 4 Pro
RAM और स्टोरेजLPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज (तीनों मॉडल)
बैटरीNote 15: 5,520mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
Note 15 Pro: 6,580mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
Note 15 Pro+: 6,500mAh, 100W फास्ट चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 पर आधारित HyperOS 2 (तीनों मॉडल)
रियर कैमराNote 15: 108MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड
Note 15 Pro & Pro+: 200MP प्राइमरी (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमराNote 15: 20MP
Note 15 Pro: 20MP
Note 15 Pro+: 32MP
कनेक्टिविटीड्यूल स्पीकर (Dolby Atmos), वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC, IR ब्लास्टर, USB Type-C
डस्ट और वाटर रेजिस्टेंसNote 15: IP65
Note 15 Pro & Pro+: IP68

खासियत यह भी है कि, तीनों स्मार्टफोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। वहीं, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Note 15 5G में 5,520mAh की बैटरी और Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी मिल जाएगी। वहीं Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी कंपनी द्वारा दी गई है। जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है, जो HyperOS 2 पर काम करता है।

बात करें कैमरा सेटअप की तो, 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि, फ्रंट में Note 15 Pro 5G में आपको 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 15 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि Note 15 के रियर में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल जाएगा।

बता दें कि, इसमें सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Note 15 5G सीरीज में Dolby Atmos के साथ ड्यूल स्पीकर, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। Note 15 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग है। वहीं 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G में IP68 रेटिंग मिलती है।

लेखक की राय

Redmi Note 15 सीरीज इस बार दमदार डिस्प्ले, बड़े बैटरी बैकअप और शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ काफी प्रतिस्पर्धी नजर आती है। खासकर 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम सेगमेंट के करीब ले जाते हैं। हालांकि कीमत भारतीय बाजार में कैसे तय होगी, यह तय करेगा कि यह सीरीज कितनी सफल होती है। कुल मिलाकर, फीचर्स के हिसाब से यह सीरीज उम्मीदों पर खरी उतरती है।

यह भी पढ़ें: OpenAI ने किया Sora ऐप का बड़ा अपडेट – एडिटिंग, कैमियोज़ और अब Android यूज़र्स के लिए भी!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment