पोको आज भारत में अपना एक और सस्ता 5G फोन पेश करने जा रहा है। जिसे कंपनी Poco M8 5G के नाम से मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इस नए हैंडसेट को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। हालांकि, डिवाइस को आप कंपनी की वेबसाइट से भी खरीद पाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि डिवाइस भारत में लॉन्च होने के तुरंत बाद सेल के लिए उपलब्ध होगा।
हालांकि आने वाले फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अपडेट की गई है, जिसमें Poco M8 5G के चिपसेट, बैटरी, OS सपोर्ट, कलर ऑप्शन और कैमरा समेत कई फीचर्स के बारे जानकारी मिल गई है।
Poco M8 5G की लॉन्च डिटेल्स
Poco M8 5G आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि नया फोन सॉफ्ट लॉन्च के जरिए पेश किया जाएगा या डेडिकेटेड लाइवस्ट्रीम होने वाली है।
Poco M8 5G की संभावित कीमत
पोको ने अभी तक डिवाइस की कीमत के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि, इस डिवाइस की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम देखने को मिल सकती है। Poco का ये डिवाइस Flipkart और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए मौजूद होगा। डिवाइस को कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा।
Poco M8 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Poco M8 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स पहले ही सामने आ चुके हैं। बता दें कि, इस फोन में 6.77-इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। इसी के साथ ही फोन में 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और वेट टच 2.0 फीचर का सपोर्ट भी मिलता है। बता दें कि, इस फोन को पावर देने के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

खास बात यह है कि, इस फोन में 8GB का रैम दिया गया है। जो इस डिवाइस को और भी बेहतरीन बनाता है। यह फोन Android 15-बेस्ड है जो HyperOS 2.0 पर काम करता है। कंपनी चार साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा इस डिवाइस में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 रेटिंग और SGS MIL-STD-810 ड्रॉप सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
Poco M8 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में यूजर्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। जबकि, इस डिवाइस में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 5,520mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।
लेखक की राय
Poco M8 5G कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ एक मजबूत विकल्प बनकर उभरता दिख रहा है।120Hz कर्व्ड डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 और Android 15 का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है।
लंबे समय तक मिलने वाला OS और सिक्योरिटी अपडेट बजट यूजर्स के लिए बड़ी प्लस पॉइंट है।
अगर कीमत 15 हजार रुपये से कम रहती है, तो यह फोन अपनी कैटेगरी में गेम चेंजर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत में Starlink का नया मोड़: कीमतों का “ग्लिच”, असली लॉन्च अभी बाकी














