---Advertisement---

Poco M8 Pro का खुला बड़ा राज! जल्द लॉन्च होगा नया बजट स्मार्टफोन, सामने आईं अहम डिटेल्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Poco M8 Pro

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Poco जो कि एक जाना माना स्मार्टफोन ब्रांड है। जानकारी मिली है कि, कंपनी शायद एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो कंपनी की बजट स्मार्टफोन लाइनअप में जोड़ा जा सकता है। बता दें कि, ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है। कथित Poco M8 Pro को अब US फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर नजर आया है।

इसी के साथ ही इसकी बैटरी और कनेक्टिविटी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आया हैं। बता दें कि, Poco M8 Pro में आपको 12GB तक रैम और 512GB तक बिल्ट-इन स्टोरेज मिल सकता है। इस हैंडसेट को IMEI प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था, जिससे पता चलता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Poco M8 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

TheTechOutlook के अनुसार यह पता चला है कि, US FCC वेबसाइट पर ID 2AFZZPC8BG वाला एक डिवाइस लिस्ट किया गया है और ये कथित Poco M8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देता है। वहीं, इस फोन में इसका मॉडल नंबर 2510EPC8BG है और ये स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट है, जो Redmi Note 15 Pro सीरीज के हैंडसेट में से किसी एक के रीबैज्ड वर्जन के तौर पर आ सकता है।

Poco M8 Pro

इस एंट्री से यह भी जानकारी मिली है कि, ये फोन 8GB+256GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में मौजूद होगा। मिली जानकारी के अनुसार ये फोन Android 15 पर काम करता है, जिसका मतलब है कि यह कंपनी के HyperOS 2 यूजर इंटरफेस के साथ आ सकता है।

फीचरविवरण
FCC Listing ID2AFZZPC8BG
मॉडल नंबर2510EPC8BG (Global Variant)
रीबैज्ड वर्जनसंभवतः Redmi Note 15 Pro सीरीज का रीब्रांडेड मॉडल
रैम व स्टोरेज वेरिएंट8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 (HyperOS 2 आधारित अपेक्षित)
कनेक्टिविटी5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth, NFC
बैटरी6,330mAh (मॉडल नंबर BM6J के अनुसार)
चार्जिंग100W फास्ट चार्जिंग (MDY-19-EX चार्जर से संबद्ध)
पिछला मॉडल तुलनाPoco M7 Pro — 5,110mAh बैटरी, 6.67″ AMOLED, 50MP रियर + 20MP सेल्फी
लॉन्च स्टेटसलीक में पुष्टि, लेकिन कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट साझा नहीं की
IMEI Platform Entryमॉडल नंबर के साथ Poco M8 Pro नाम देखा गया

FCC वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, Poco M8 Pro में आपको कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे कि, 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ और NFC इत्यादि। वहीं, इस हैंडसेट को मॉडल नंबर BM6J के साथ 6,330mAh की बैटरी होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि MDY-19-EX कथित तौर पर 100W चार्जर से संबंधित है।

संभावना यह भी जताई जा रही है कि, Poco M8 Pro स्मार्टफोन Poco M7 Pro मॉडल अपग्रेड वर्जन हो सकता है। देखा जाए तो, Poco M7 Pro हैंडसेट में 5,110mAh बैटरी दी गई है। इसी के साथ 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल जाती है और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी।

जानकारी यह मिली है कि, पब्लिकेशन ने IMEI प्लेटफॉर्म पर भी Poco M8 Pro नाम के साथ यही मॉडल नंबर को देखा है। हालांकि, उम्मीद लगाई जा रही है कि, इस फोन को बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी ने अभी तक भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इस हैंडसेट को लाने के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

लेखक की राय

Poco M8 Pro को देखकर लगता है कि कंपनी इस बार अपनी बजट रेंज में भी प्रीमियम फीचर्स देने की तैयारी कर चुकी है। बड़ी 6330mAh बैटरी और 100W चार्जिंग इसे अपने सेगमेंट में खास बना सकती है। 12GB RAM और Android 15 सपोर्ट इसे भविष्य के लिए भी बेहतर फोन बनाते हैं। अगर Poco सही कीमत रखता है, तो यह स्मार्टफोन मार्केट में काफी लोकप्रिय हो सकता है।

यह भी पढ़ें: एलन मस्क के X पर आया नया ‘Banger Badge’: जानिए क्या है यह फीचर और कैसे मिलेगा

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment