Flipkart Republic Day Sale 2026 Date: फ्लिपकार्ट सेल 2026 की तारीख की घोषणा हो गई है। अगर आप भी नया फोन या फिर घर के लिए कोई नया होम अप्लायंस खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो, इस सेल के दौरान अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।
Flipkart Republic Day Sale 2026 Date
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सेल 17 जनवरी से स्टार्ट होने वाली है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले से ही शुरू हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि अगर आप ब्लैक या फिर प्लस मेंबर हैं तो आप डील्स और ऑफर्स का फायदा 16 जनवरी से ही उठा सकते हैं।
Flipkart Republic Day Sale 2026: ऐसे मिलेगा एक्स्ट्रा डिस्काउंट
सेल के दौरान प्रोडक्ट्स पर तो आपको छूट मिलेगी ही, लेकिन HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से अगर आप कोई खरीदारी करते हैं तो 10 फीसदी एडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा आप उठा सकते हैं। बैंक कार्ड डिस्काउंट के अलावा पुराना फोन देने पर एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा उठा पाएंगे।
Flipkart Offers: इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट
Flipkart Republic Day Sale 2026 सेल के दौरान न सिर्फ स्मार्टफोन्स बल्कि लैपटॉप, ब्लूटूथ स्पीकर्स, ईयरबड्स, फ्रिज, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन और टैबलेट जैसे प्रोडक्ट्स भी बंपर डिस्काउंट मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, माइक्रोसाइट से इस बात का पता चला है कि ग्राहकों को सेल के दौरान iPhone, Motorola, Samsung, Vivo, Realme, ओप्पो, पोको, नथिंग, इनफिनिक्स, गूगल पिक्सल जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार छूट मिलने वाला है।

iPhone 16 और iPhone 17 को भी सस्ते में खरीदने का आपके पास बेहतरीन मौका है। इसी के साथ ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी। फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है कि किस मॉडल पर कितने रुपए का डिस्काउंट मिलने वाला है। लेकिन उम्मीद यह लगाई जा रही है कि, जैसे-जैसे सेल की तारीख पास आएगी वैसे कंपनी डील्स से भी पर्दा उठाती जाएगी। लेकिन अभी फिलहाल डील्स पर सस्पेंस बरकरार है।
लेखक की राय
Flipkart Republic Day Sale 2026 शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन मौका साबित होने वाली है।
अर्ली एक्सेस, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट से बड़ी बचत की जा सकती है।
स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंस तक लगभग हर कैटेगरी में दमदार डील्स मिलने की उम्मीद है।
अगर आप जनवरी में खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो इस सेल का इंतजार करना समझदारी होगी।
यह भी पढ़ें: मेड इन इंडिया ऐप Mappls का जलवा: Google Maps में नहीं, यहां मिल रहे हैं ये शानदार फीचर्स














