---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra से पहले S25 Ultra हुआ सस्ता, कीमत में आई भारी गिरावट

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी, Samsung का मौजूदा अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो ये ख़बर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Amazon पर ये फोन काफी कम कीमत में मिल रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि, कोई भी बड़ा सेल इवेंट नहीं है, इसके बावजूद इस हैंडसेट की कीमत में भारी कटौती की गई है।

हालांकि, संभावना यह भी जताई जा रही है कि, रिटेलर अगले महीने Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले इन्वेंट्री (स्टॉक) को खाली कर रहा है। एस25 अल्ट्रा पर डिस्काउंट के बाद इस हैंडसेट को कम कीमत में खरीदने का मौका उन लोगों के लिए खास है जो कम कीमत में प्रीमियम फोन की तलाश में है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Price in India

Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,29,999 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन यही मॉडल अभी टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में Amazon पर 1,07,440 रुपए में बिक रहा है। जिसका मतलब यह हुआ कि ये फोन लॉन्च प्राइस से कम से कम 22 हजार 559 रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है।

विवरणजानकारी
स्मार्टफोन नामSamsung Galaxy S25 Ultra
RAM + स्टोरेज वेरिएंट12GB RAM + 256GB स्टोरेज
लॉन्च कीमत₹1,29,999
मौजूदा कीमत (Amazon)₹1,07,440
उपलब्ध कलरTitanium Grey
सीधा प्राइस कट₹22,559
बैंक कार्ड डिस्काउंट₹1,500 तक
बैंक ऑफर के बाद कीमत₹1,05,940
प्लेटफॉर्मAmazon
मुकाबलाiPhone 17 Pro Max, Google Pixel 9 Pro XL

इतना ही नहीं, इस फोन के साथ आपको 1500 रुपए तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसका मतलब ये हुआ है कि बैंक कार्ड का फायदा मिलने के बाद ये फोन आप लोगों को 1 लाख 05 हजार 940 रुपए का पड़ेगा। बात करें मुकाबले की तो, इस फोन का टक्कर iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 9 Pro XL जैसे स्मार्टफोन्स से किया जाता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

डिस्प्ले: इस फोन में आपको 6.9 इंच का क्वाड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 120 हर्ट्ज तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आया है। खास बात यह है कि। ये फोन आप लोगों को 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ मिलेगा।
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस सैमसंग मोबाइल फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है। जो इसे और भी खास बनाता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra


बैटरी: 5000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप: बात करें कैमरा सेटअप की तो, फोन के पिछले हिस्से में आपको 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेकंडरी जबकि,50 मेगापिक्ल वाला तीसरा कैमरा सेंसर और 10 मेगापिक्सल वाला चौथा कैमरा सेंसर मिल जाएगा। वहीं, फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है।

लेखक की राय

Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय अपने अब तक के सबसे आकर्षक दाम पर उपलब्ध है।
Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP कैमरा इसे अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं।
Amazon पर बिना किसी बड़े सेल के इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना इसे खास डील बनाता है।
अगर आप iPhone 17 Pro Max का विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यह फोन इस कीमत पर बेहद समझदारी भरा सौदा है।

यह भी पढ़ें: iPhone 14 पर मेगा प्राइस कट! Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा अब तक का सबसे सस्ता ऑफर

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment