---Advertisement---

OnePlus 15T की लॉन्च तैयारी तेज! 100W फास्ट चार्जिंग और पावरफुल प्रोसेसर के साथ करेगा एंट्री

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OnePlus

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

OnePlus 15T: जैसे कि, आप सभी को पता है कि, वनप्लस ने पिछले महीने ही भारत में अपना शानदार स्मार्टफोन OnePlus 15R को लॉन्च किया था। जिसमें क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।इतना ही नहीं, इस फोन में 7,400mAh की बड़ी बैटरी भी यूजर्स को मिल जाएगी। इस फोन को कंपनी ने अपने फ्लगैशिप स्मार्टफोन के साथ मार्केट में पेश किया था।

हालांकि, अब वनप्लस का यह कहना है कि वह जल्द ही एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें यह फोन OnePlus 15T के नाम से एंट्री कर सकता है।

OnePlus 15T की संभावित खूबियां

चीन की सर्टिफिकेशन वेहसाइट 3C में ओप्पो के मॉडल नंबर PLZ110 के साथ देखा गया है। वहीं, ये स्मार्टफोन 100W चार्जिंग एडेप्टर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है।

टेक ब्लॉगर Anvin (@ZionsAnvin) के हवाले से techbiz9 का कहना है कि ओप्पो का यह फोन OnePlus 15T हो सकता है। लेकिन वनप्लस ने इस अपकमिंग फोन को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

OnePlus 15T

OnePlus 15T स्मार्टफोन को लेकर यह जानकारी दी जा रही है कि यह मार्च में कभी भी पेश किया जा सकता है। वहीं, ये फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। बता दें कि, कंपनी ने अपने फ्लैगशिप OnePlus 15 में भी यही चिपसेट का इस्तेमाल किया है।

वनप्लस का यह फोन 6.31-इंच का फ्लैट 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। वनप्लस का यह फोन Healing White Chocolate, Relaxing Matcha, और Pure Cocoa कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

फीचरजानकारी
सर्टिफिकेशन साइटचीन की 3C
मॉडल नंबरPLZ110
चार्जिंग सपोर्ट100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग (संभावित)
चार्जर100W एडॉप्टर के साथ
संभावित नामOnePlus 15T
सोर्सTech Blogger Anvin (@ZionsAnvin), Techbiz9
आधिकारिक पुष्टिOnePlus की तरफ से अभी नहीं
संभावित लॉन्चमार्च 2026
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्लैगशिप तुलनाOnePlus 15 में भी यही चिप
डिस्प्ले6.31-इंच फ्लैट 1.5K OLED
कलर ऑप्शनHealing White Chocolate, Relaxing Matcha, Pure Cocoa
RAM + Storage ऑप्शन12GB+256GB
12GB+512GB
16GB+256GB
16GB+512GB
16GB+1TB
फिंगरप्रिंट3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
कैमराटेलीफोटो कैमरा
बैटरी7000mAh
डस्ट & वॉटर रेसिस्टेंसIP69 रेटिंग
सक्सेसरOnePlus 13T
OnePlus 13T बैटरी6260mAh
OnePlus 13T चार्जिंग80W फास्ट चार्जिंग
OnePlus 13T प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite

OnePlus 15T स्मार्टफोन को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB के रैम और स्टोरेज ऑप्शन में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं, ये फोन 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। जो इसे और भी खास बनाता है। वहीं, वनप्लस के इस फोन में टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा। इसमें 7000mAh की बैटरी दी जाएगी।

यह अपकमिंग फोन में कंपनी OnePlus 13T का सक्सेसर देखने को मिलेगा, जिसमें 6,260mAh की बैटरी मौजूद है। बता दें कि, इस फोन में 80W का फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

लेखक की राय

OnePlus 15T को देखकर लगता है कि कंपनी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट पर फिर से फोकस कर रही है। दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 100W चार्जिंग और 7000mAh बैटरी इसे पावर यूजर्स के लिए खास बना सकती है। अगर कीमत संतुलित रही, तो यह OnePlus के लिए एक मजबूत और सफल लॉन्च साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 4 हुआ 50,000 रुपये तक सस्ता, यहां मिल रही है जबरदस्त बचत

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment