वनप्लस ने हाल ही में OnePlus 15 स्मार्टफोन जो भारत में लॉन्च किया था और अब यह अमेरिका समेत अन्य ग्लोबल मार्केट्स में खरीदने के लिए मौजूद हो गया है। लेकिन इसी बीच अभी से इसके सक्सेसर OnePlus 16 को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो इस अपकमिंग OnePlus 16 में कंपनी सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड कर सकती है, जो फोटोग्राफी लवर्स के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं
मिलेगा 200MP का कैमरा
Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 16 में वही फ्लैगशिप इमेजिंग सेटअप देखने को मिल सकता है, जो कथित तौर पर Oppo Find N6 में दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 16 में यूजर्स को 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। देखा जाए तो, इससे पहले भी Oppo Find N6 को लेकर ऐसा दावा किया गया था कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है, जिसमें दो 50MP सेंसर और एक 200MP कैमरा होगा। फिलहाल OnePlus 16 को लेकर ये सभी जानकारियां रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं। कंपनी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

OnePlus 15 से बड़ा बदलाव
हालांकि अगर सभी रिपोर्ट्स सही साबित होती है तो, ये OnePlus 15 की तुलना में बड़ा कैमरा मिल सकता है। अभी मौजूदा OnePlus 15 में आपको ट्रिपल 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल जाएगा। ऐसे में अगर यूजर्स को OnePlus 16 में 200MP का टेलीफोटो या मेन कैमरा लेंस मिलता है, तो यह ब्रांड के फैंस और संभावित खरीदारों के लिए बड़ी राहत की ख़बर हो सकती है। इससे कंपनी एक बार फिर कैमरा सेगमेंट में तहलका मचा सकती है।
लेखक की राय
अगर OnePlus 16 में सच में 200MP कैमरा मिलता है, तो यह ब्रांड के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। OnePlus 15 के 50MP सेटअप के मुकाबले यह अपग्रेड फोटोग्राफी और ज़ूम क्वालिटी में बड़ा अंतर ला सकता है। हालांकि अभी सब कुछ लीक पर आधारित है, लेकिन कैमरा प्रेमियों के लिए यह एक उम्मीद जगाने वाली खबर जरूर है।
यह भी पढ़ें: Apple का नया iPad Pro होगा और भी पावरफुल, मिलेगी नई M6 चिप और कूलिंग टेक्नोलॉजी










