---Advertisement---

सुनो-सुनो! Tecno Pova Curve 2 5G अगले हफ्ते भारत में मचाएगा धमाल, 3 स्टाइलिश कलर्स में होगा लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Tecno Pova Curve 2 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन बहुत जल्द भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने आगामी Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन के डिजाइन के बारे में भी जानकारी दे दी है। हालांकि, इसमें नए डिजाइन वाला कैमरा आइलैंड भी दिया गया है। यह पिछले वर्ष मई में लॉन्च किए गए Tecno Pova Curve 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

Tecno Pova Curve 2 5G कब होगा लॉन्च ?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने यह जानकारी दी है कि देश में Tecno Pova Curve 2 5G को 13 फरवरी को मार्केट में पेश किया जाएगा। वहीं इस पोस्ट के साथ कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया है। Tecno Pova Curve 2 5G में कर्व्ड रियर पैनल मिलेगा।

Tecno Pova Curve 5G से अलग इस स्मार्टफोन में ट्राइएंगुलर कैमरा आइलैंड दिया गया है। इसमें दो कैमरा सिंगल हॉरिजॉन्टल पिल पर लगे हैं और तीसरा कैमरा नीचे की ओर दिया गया है। इसमें सिंगल कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है। Tecno ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को सिल्वर, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

Tecno Pova Curve 2 5G Features

Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं ये स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड है जो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। Tecno Pova Curve 2 5G में 7,750 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। पिछले साल लॉन्च किए गए Tecno Pova Curve 5G में यूजर्स को 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिला है।

Tecno Pova Curve 5G फीचर्स

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Tecno Pova Curve 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट भी दी गई है। खास बात यह है कि, इसने यूजर्स को 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा।

Tecno Pova Curve 2 5G

हालांकि, इस फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी देखने को मिल जाएगा।

फीचरTecno Pova Curve 5GTecno Spark Go 3
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300Unisoc T7250
डिस्प्ले6.74 इंच HD+ IPS (720×1600)
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमराडुअल कैमरा (AI सपोर्ट)सिंगल रियर कैमरा
प्राइमरी कैमरा64MP Sony IMX682
फ्रंट कैमरा13MP
ऑडियोDolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स
बैटरी5500mAh
चार्जिंग45W फास्ट चार्जिंग
5G सपोर्टहांनहीं

वहीं, इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बड़ी बैटरी और 45 W का चार्जिंग सपोर्ट मिल जाएगा। भारत में हाल ही में Tecno Spark Go 3 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। Tecno Spark Go 3 में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा यूनिट है।

लेखक की राय

Tecno Pova Curve 2 5G अपने नए डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ बजट सेगमेंट में आकर्षक विकल्प बन सकता है।
कर्व्ड रियर पैनल और अलग कैमरा आइलैंड इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
अगर परफॉर्मेंस और कीमत संतुलित रही, तो यह युवाओं को खासा पसंद आ सकता है।
लॉन्च के बाद इसकी असली ताकत कीमत और फीचर्स के कॉम्बिनेशन से तय होगी।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन 13,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment