दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A27 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से थोड़ी सी जानकारी मिली है। भारत में पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G की यह जगह ले सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Erencan Yılmaz (@erenylmaz075) ने यह जानकारी दी है कि, इंटरेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) पर Samsung Galaxy A27 5G के इंटरनेशनल और अमेरिकी वेरिएंट्स की मॉडल नंबर क्रमशः – SM-A276B/DS और SM-A276U के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
Samsung Galaxy A57 5G Features
इससे पहले Samsung Galaxy A57 5G को Bluetooth SIG से सर्टिफिकेशन भी मिल हुआ है। इससे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में डुअल SIM देखने को मिल सकता है। BIS पर भी Samsung Galaxy A57 5G की लिस्टिंग हुई है। वहीं, इस आगामी स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| मॉडल | Samsung Galaxy A57 5G |
| सर्टिफिकेशन | Bluetooth SIG, BIS |
| सिम सपोर्ट | डुअल SIM |
| डिस्प्ले | 6.6 इंच फुल HD+ |
| प्रोसेसर | Exynos 1680 |
| रैम | 12GB तक |
| स्टोरेज | 256GB तक |
| रियर कैमरा | 50MP (प्राइमरी) + 12MP + 5MP |
| फ्रंट कैमरा | 12MP |
| लॉन्च संकेत | चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जल्द लॉन्च |
इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A26 5G Features
पिछले साल मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले (1,080 × 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड है। जो Samsung वन UI 7 पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। सैमसंग की ‘A’ सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
लेखक की राय
- Samsung Galaxy A27 5G और A57 5G के आने से मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
- इन फोंस में मिलने वाला सुपर AMOLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट इसे वीडियो देखने और गेमिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाएगा।
- Exynos प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल कैमरा का कॉम्बिनेशन उन यूज़र्स को काफी पसंद आएगा जो कम बजट में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
- यदि आप एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो सैमसंग की यह नई सीरीज आपके लिए सही चुनाव हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स














