---Advertisement---

Samsung Lovers खुश हो जाएं! भारत में जल्द एंट्री करेगा कंपनी का नया स्मार्टफोन

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung Galaxy A56 5G को मार्च 2025 में भारत में पेश किया गया था, जो दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर के लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन था। जिसे हाल ही में, इसके कथित सक्सेसर, Samsung Galaxy A57 5G, को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर नजर आया है। जिससे आगे यह पता चलता है कि ये हैंडसेट जल्द ही देश में दस्तक दे सकता है।

फोन को ब्लूटूथ SIG द्वारा सर्टिफाइड किया गया है, जो इसके जल्द लॉन्च होने की दावा करता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक टिप्स्टर ने हाल ही में यह बताया है कि Samsung Galaxy A57 5G इस महीने के आखिर में कभी भी लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy A57 5G कहां आया है नजर ?

Samsung Galaxy A57 5G, को SM-A576B/DS मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ SIG पर देखा गया। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज को अपकमिंग Samsung Galaxy A57 5G के लिए ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसे जल्द ही चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। ये हैंडसेट वेबसाइट पर SM-A576B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है, जो शायद हैंडसेट का डुअल-सिम वेरिएंट होगा।

ये Galay A57 5G को BIS द्वारा उसी मॉडल नंबर के साथ अप्रूव किए जाने के तुरंत बाद हुआ है। लेकिन, दक्षिण कोरियाई टेक फर्म ने अभी तक देश में किसी और Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की कोई योजना नहीं बनाई है।

Samsung Galaxy A57 5G कीमत

दिसंबर 2025 में, एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि Samsung Galay A57 5G को कंपनी इस महीने के लास्ट में Exynos 1680 और सैमसंग Xclipse 550 GPU के साथ पेश करेगी, जो सैमसंग की Galaxy A50 सीरीज के फोन की सामान्य लॉन्च टाइमलाइन से लगभग एक महीने पहले है।

कैटेगरीडिटेल
स्मार्टफोन नामSamsung Galaxy A57 5G
रिपोर्ट का समयदिसंबर 2025
संभावित लॉन्च टाइमलाइनइस महीने के आखिर में (सामान्य से 1 महीना पहले)
सीरीजGalaxy A50 Series
प्रोसेसर (Expected)Exynos 1680
GPUSamsung Xclipse 550
पूर्व मॉडलSamsung Galaxy A56 5G
Galaxy A56 5G लॉन्चमार्च 2025 (भारत)
Galaxy A56 5G बेस वेरिएंट8GB RAM + 128GB स्टोरेज
Galaxy A56 5G शुरुआती कीमत₹41,999
अन्य जानकारीअपकमिंग फोन की और डिटेल्स जल्द सामने आएंगी

जानकारी के लिए बता दें कि, Galaxy A56 5G को भारत में मार्च 2025 में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। अपकमिंग फोन के बारे में और भी डिटेल्स जल्द ही सामने आने वाली है।

Samsung

Samsung Galaxy A56 5G फीचर्स

सैमसंग Galaxy A56 5G में 6.7-इंच का फुल-HD+ (1,080×2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED देखने को डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस+ ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Exynos 1580 चिपसेट है, इसी के साथ ही इसमें 12GB रैम और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ Super AMOLED (1080 × 2340 पिक्सल)
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोटेक्शनCorning Gorilla Glass Victus+
प्रोसेसरExynos 1580
RAM12GB तक
इंटरनल स्टोरेज256GB तक
रियर कैमरा50MP (प्राइमरी) + 12MP (अल्ट्रावाइड) + 5MP (मैक्रो)
फ्रंट कैमरा12MP
बैटरी5,000mAh
फास्ट चार्जिंग45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
नेटवर्क5G सपोर्ट

बात करें तो फोटोग्राफी की तो, Samsung Galaxy A56 5G में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। जबकि सामने की तरफ 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

लेखक की राय

Samsung Galaxy A57 5G की BIS और ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग यह साफ संकेत देती है कि फोन का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। अगर इसमें नया Exynos 1680 चिपसेट और बेहतर GPU मिलता है, तो यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है। Galaxy A56 5G की कीमत को देखते हुए A57 5G का प्राइस भी ऊंचा रह सकता है। कुल मिलाकर, सैमसंग यूजर्स के लिए यह एक पावरफुल अपग्रेड साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 14 पर मेगा प्राइस कट! Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा अब तक का सबसे सस्ता ऑफर

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment