Realme P4 Lite 4G: Realme ने भारत में अपनी P4 सीरीज में नया Realme P4 Lite 4G मॉडल को शामिल कर दिया है। कंपनी के अनुसार, यह बजट सेगमेंट में पेश लॉन्च किया गया स्मार्टफोन है, जिसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले, Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 6300mAh बैटरी दी गई है।
फोन Android 15 पर बेस्ड है। जो realme UI 6.0 पर चलता है और इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलता है। डिवाइस IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है और इसमें Pulse Light डिजाइन दिया गया है, जो कॉल, मैसेज और चार्जिंग के दौरान अलग अलग रंगों में ग्लो करता है।
Realme P4 Lite price in India, offers
Realme P4 Lite 4G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। कंपनी 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है, जिन्हें मिलाकर इसकी इफेक्टिव शुरुआती कीमत 7,999 रुपये तक हो सकती है। फोन Obsidian Black, Sea Blue और Beach Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बिक्री 24 फरवरी से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
Realme P4 Lite specifications
बात करें स्पेसिफिकेशन की तो इसमें Realme P4 Lite 4G 6.67 इंच का HD+ IPS LCD स्क्रीन देखने को मिल जाएगा। जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। कंपनी के अनुसार इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है और पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है। फोन में 1.8GHz ऑक्टा कोर Unisoc T7250 12nm प्रोसेसर और Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम के साथ 64GB या 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 12GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा सेटअप में 13MP रियर कैमरा Omnivision OV13B सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ उपलब्ध है, जबकि फ्रंट में 5MP कैमरा देखने को मिल जाएगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और अल्ट्रा लीनियर बॉटम पोर्टेड स्पीकर देखने को मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो,167.2 x 76.6 x 7.94mm और वजन 201 ग्राम है। कंपनी के अनुसार डिवाइस ArmorShell प्रोटेक्शन के साथ MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड टेस्ट पास कर चुका है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Realme P4 Lite 4G डुअल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ac, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type C पोर्ट इत्यादि देखने को मिलेगा। 6300mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का यह भी दावा है कि पांच मिनट चार्ज में करीब पांच घंटे का म्यूजिक प्लेबैक आसानी से मिल सकता है।
लेखक की राय
Realme P4 Lite 4G बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मजबूत विकल्प बनकर आया है। हालांकि HD+ रिजॉल्यूशन और एंट्री-लेवल प्रोसेसर कुछ यूजर्स को सीमित लग सकते हैं। लेकिन 7,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर यह वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस साबित हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन 13,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें














