---Advertisement---

Realme Narzo Power 5G में 10001 mAh बैटरी और 50MP कैमरा, 5 मार्च को लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Realme Narzo Power 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Realme भारत में 10001mAh बैटरी वाला एक और फोन मार्केट में पेश करने वाला है। कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि, वह 5 मार्च को Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में पेश करेगा। इस फोन को टीज करते हुए रियलमी ने अपकमिंग फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी शेयर की हैं। इस फोन को 10,001mAh की बैटरी के साथ मार्केट में लाया जाएगा, जो हाल में लॉन्च हुए Realme P4 Power 5G में देखने को मिली थी।

Realme Narzo Power 5G लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। देखा जाए तो, इस फोन की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने कुछ स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया है। रियलमी का यह फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ मार्केट में लाया जाएगा।

Realme Narzo Power 5G को लेकर कंपनी ने यह दावा किया है कि, यह 38 दिन तक स्टेंडबाय टाइम ऑफर करेगा। इतना ही नहीं, Realme का यह भी कहना है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 185.7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 32.5 घंटे YouTube, 21 घंटे नेविगेशन, 72.3 घंटे की कॉलिंग और 11.6 घंटे BGMI गेमप्ले ऑफर करेगा।

फीचरडिटेल
लॉन्च डेट5 मार्च (भारत)
बैटरी10,001mAh
स्टैंडबाय टाइम38 दिन तक
म्यूजिक प्लेबैक185.7 घंटे
YouTube32.5 घंटे
नेविगेशन21 घंटे
कॉलिंग टाइम72.3 घंटे
BGMI गेमप्ले11.6 घंटे
चार्जिंग27W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
रिवर्स चार्जिंग27W सपोर्ट
30 मिनट में चार्ज60% तक
बायपास चार्जिंगहां
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400
चिप सिस्टमडुअल-चिप सिस्टम
डिस्प्लेHyperGlow 4D Curve+
रिफ्रेश रेट144Hz
पीक ब्राइटनेस6500 Nits
यूजर इंटरफेसRealme UI 7.0
रियर कैमराट्रिपल कैमरा सेटअप
प्राइमरी कैमरा50MP Sony IMX882 (OIS)
AI फीचर्सएडवांस AI फीचर्स

Realme Narzo Power 5G फोन 27W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन आधे घंटे में 60 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। रियलमी ने इस फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।

Realme Narzo Power 5G

Realme ने फोन के लैंडिंग पेज पर यह बताया है कि यह फोन डुअल-चिप सिस्टम के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ मार्केट में आएगा। इसके साथ ही इस फोन में Hyper VIsion Plus का सपोर्ट यूजर्स को मिल जाएगा।

इस फोन के 144Hz रिफ्रेश रेट में HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 6500Nits है। यह फोन कंपनी के यूजर इंटरफेस Realme UI 7.0 पर काम करेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो Sony 50MP IMX882 OIS सेंसर है। रियलमी के इस फोन में कई AI फीचर्स भी मिलेंगे।

लेखक की राय

Realme Narzo Power 5G अपनी 10,001mAh बैटरी के कारण इस सेगमेंट में अलग पहचान बना सकता है।
लंबे स्टैंडबाय और गेमिंग टाइम का दावा इसे पावर यूजर्स के लिए खास बनाता है।
हालांकि असली परीक्षा इसकी रियल-लाइफ परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट में होगी।
अगर कीमत आक्रामक रखी गई, तो यह फोन बजट पावर सेगमेंट में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, Flipkart-Amazon नहीं…यहां हैं डील्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment