---Advertisement---

Realme P4 Lite की भारत में पहली सेल शुरू, कीमत और ऑफर्स जानें

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Realme P4 Lite 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के नए स्मार्टफोन की भारत में बिक्री स्टार्ट हो गई है। पिछले सप्ताह Realme P4 Lite को मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बड़ी बैटरी और 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।

वहीं, इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।

भारत में Realme P4 Lite का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 4 GB के Ram और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 11,999 रुपये है। Realme ने शुरुआती ऑफर के तौर पर 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट या 1,000 रुपये के कूपन की पेशकश की है।

इतना ही नहीं, Realme P4 Lite की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को Beach Gold, Sea Blue और Obsidian Black कलर्स में मौजूद कराया गया है।

Realme P4 Lite

Realme P4 Lite के स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.74 इंच का HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) का डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 563 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 180 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट मिल जाएगा। वहीं, इसमें Unisoc T7250 चिपसेट और Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme P4 Lite में f/2.2 अपार्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 1080p/30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और Galileo का ऑप्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी देखने को मिल जाएगा।

Realme P4 Lite की 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.20 x 76.60 x 7.94 mm और भार लगभग 201 ग्राम का है।

यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment