---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत 26,000 रुपये से ज्यादा गिरी, S26 Ultra लॉन्च के बाद से सबसे बड़ा ऑफर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy S25 Ultra

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद बीते साल का Samsung Galaxy S25 Ultra भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप के बजाय पिछले साल लॉन्च हए Galaxy S25 Ultra को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर आपको कीमत में कटौती से लेकर, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आइए गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra Price & Offers

Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,07,590 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल 1,29,999 रुपये में इस फोन को लॉन्च किया गया था। बात करें बैंक ऑफर की तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 1,03,590 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 51,100 रुपये की बचत देखने को मिल सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर तय करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 26,409 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra में आपको 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जिसका रेजॉल्यूशन 1400×3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है। जो One UI 7 पर काम करता है। Galaxy S25 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

बात करें कैमरा सेटअप की तो, Galaxy S25 Ultra के रियर में आपको 2x इन सेंसर जूम और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बात करें डाइमेंशन की तो Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.80 मिमी, चौड़ाई 77.60 मिमी, मोटाई 8.20 मिमी और वजन लगभग 218 ग्राम है।

लेखक की राय

  • अगर आप लेटेस्ट मॉडल की होड़ में नहीं हैं, तो S25 Ultra अभी भी एक पावरफुल फ्लैगशिप है।
  • कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में यह आज भी टॉप सेगमेंट में खड़ा है।
  • डिस्काउंट के साथ यह डील और भी आकर्षक बन जाती है।
  • कभी-कभी “पिछला साल” ही सबसे समझदारी वाला चुनाव साबित होता है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment