---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Series में मिलेगी दमदार बैटरी? 5,000mAh तक की क्षमता की चर्चा तेज

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy S26 Series

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung Galaxy S26: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung की नई सीरीज को बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च होने वाली है। वहीं, इस सीरीज में तीन मॉडल भी देखने को मिल सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से भी जानकारी मिली हुई है। इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S26+ की लिस्टिंग

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस पर इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन्स को देखा गया है। इससे इन स्मार्टफोन्स में दी जाने वाली बैटरी की कैपेसिटी की जानकारी मिली है। EPREL पर Samsung Galaxy S26 Ultra की मॉडल नंबर – SM-S948B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 4,855 mAh रेटेड बैटरी है। इसकी मार्केटिंग 5,000 mAh की बैटरी के तौर पर की जा सकती है।

EPREL पर Samsung Galaxy S26+ की लिस्टिंग 4,755 mAh रेटेड बैटरी के साथ हुई है। इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग 4,800 mAh बैटरी के तौर पर हो सकती है। ये दोनों स्मार्टफोन 1,200 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी वास्तविक कैपेसिटी का लगभग 80 प्रतिशत बरकरार रखेंगे। भारत में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए अलग माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं।

Samsung Galaxy S26 battery

Samsung Galaxy S26

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में आपको 4,175 mAh रेटेड कि बैटरी मिल जाएगी। Samsung Galaxy S26 की मार्केटिंग 4,200 mAh की बैटरी के साथ हो सकती है। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में 25 फरवरी को होने वाले सैमसंग के ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया जा सकता है। इस इवेंट में सैमसंग के Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro भी लाए जा सकते हैं।

हाल ही में सैमसंग ने यह जानकारी दी थी कि, भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन कराने वाले कस्टमर्स अन्य बेनेफिट्स के साथ ही फ्री स्टोरेज अपग्रेड भी मिलेगा। उदाहरण के लिए इस सीरीज का 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512 GB के लिए मुफ्त अपग्रेड दिया जाएगा।

इन स्मार्टफोन के लिए 999 रुपये में प्री-रिजर्वेशन किया जा सकता है। इसमें आगामी स्मार्टफोन्स को खरीदने पर 2,699 रुपये का ई-स्टोर वाउचर जैसे बेनेफिट शामिल होंगे। इसके अलावा Samsung की ओर से पुराने स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज करने पर एक्सचेंज की अधिक वैल्यू का ऑफर है।

लेखक की राय

Samsung की S26 सीरीज बैटरी और कैमरा अपग्रेड के साथ प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है।
फ्री स्टोरेज अपग्रेड जैसे ऑफर ग्राहकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
यदि लीक स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो यह सीरीज 2026 की बड़ी लॉन्च में शामिल हो सकती है।
अब नजर ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट पर है, जहां सभी सस्पेंस से पर्दा उठेगा।

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment