Vivo ने इंडोनेशिया में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE पेश कर दिया है। वहीं, ये फोन कंपनी की V70 सीरीज का तीसरा मॉडल है, जिसमें बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
इसी के साथ फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। नीचे विस्तार से Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी गई है।
Vivo V70 FE फीचर्स
Vivo V70 FE में यूजर्स को 6.83 इंच का Q10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260 × 2800 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस दिया गया है। हालांकि, कंपनी का यह भी कहना है कि फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देता है। बैटरी के लिए फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
बता दें कि, ये फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। बात करें कैमरा सेटअप की तो, Vivo V70 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi Fi, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और कई बेहतरीन सेंसर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस फोन की मोटाई 7.59mm और वजन करीब 200 ग्राम बताया गया है।
Vivo V70 FE प्राइस
बात करें कीमत की तो, Vivo ने Vivo V70 FE को कई वेरिएंट में लॉन्च किया है। वहीं, अगर आप 8GB + 256GB मॉडल को खरीदते हैं तो इसकी कीमत IDR 64,99,000 (करीब 35,000 रुपये) रखी गई है। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट IDR 71,99,000 (करीब 39,000 रुपये) में उपलब्ध है।
इसके अलावा 8GB + 512GB स्टोरेज मॉडल को अपना बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो उसकी कीमत आपको IDR 73,99,900 (करीब 40,000 रुपये) पड़ेगी। वहीं, इस फोन को Blue, Light Purple और Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया में Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।
लेखक की राय
- अगर आप बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे वाला फोन चाहते हैं तो Vivo V70 FE एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
- 7000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाते हैं।
- 200MP कैमरा भी इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है।
- हालांकि भारत में लॉन्च और कीमत तय होने के बाद ही इसकी असली प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगेगा।
यह भी पढ़ें: HONOR ने पेश किया Robot Phone: चलता है, सुनता है, रिएक्ट करता है — 200MP कैमरा भी मिलेगा













