---Advertisement---

Vivo V70 FE होगा अगला धमाकेदार स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ लीक हुई फुल स्पेसिफिकेशन्स!

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo V70 FE

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Vivo की V70 सीरीज में बहुत जल्द एक नया मॉडल से जुड़ सकता है। ताजा लीक के अनुसार कंपनी Vivo V70 FE को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, ये डिवाइस 28 फरवरी को डेब्यू कर सकता है, हालांकि लॉन्च डेट को फिलहाल टेंटेटिव बताया जा रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि भारत में भी यह मॉडल लॉन्च किया जा सकता है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता हैं। अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Vivo V70 FE कैमरा

टिपस्टर PassionateGeekz के मुताबिक Vivo V70 FE का मुख्य आकर्षण इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने वाला है, जिसमें OIS सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिल सकता है। जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है और इसमें AI Travel Portrait, AI Retouch, AI Best Face और Film Photo जैसे कैमरा फीचर शामिल हो सकते हैं।

Vivo V70 FE Features

बात करें, डिस्प्ले की तो Vivo V70 सीरीज स्मार्टफोन 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिजाइन में राउंडेड कॉर्नर भी देखने को मिल सकता हैं और इसे Muse Purple, Ocean Blue और Titanium Silver कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बात करें मेमोरी ऑप्शन की तो, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB और 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर इस फोन में OriginOS 6 पर चल सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें छह साल तक सिस्टम अपडेट और पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का वादा किया जा सकता है।

Vivo V70 FE

बैटरी

बैटरी इसकी एक बड़ी खासियत हो सकती है। लीक के मुताबिक, इसमें 7,000mAh की BlueVolt बैटरी देखने को मिल सकती है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस दे सकता है। डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलने की संभावना है। फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर सटीक तारीख सामने नहीं आई है।

लेखक की राय

Vivo V70 FE 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी सही कीमत पर मिलती है, तो यह गेमचेंजर साबित हो सकता है। लंबे अपडेट वादे इसे भविष्य के लिहाज से मजबूत बनाते हैं।
लेकिन असली तस्वीर कीमत और भारत वर्ज़न के बदलाव पर निर्भर करेगी।
आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसकी असली ताकत का अंदाज़ा लगेगा।

यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment