---Advertisement---

Poco X8 Pro Max में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, अगले हफ्ते होगा दमदार लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Poco X8 Pro Max

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco की नई स्मार्टफोन सीरीज को बहुत जल्द हमारे देश यानी कि, भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G को शामिल किया गया है। देखा जाए तो इन दोनों स्मार्टफोन्स में पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी।

कब होगा लॉन्च?

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट से Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देखने को मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि, भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को पेश किया जाएगा।

Poco X8 Pro Max 5G में कंपनी ने यह जानकारी दी है कि, 9,000 mAh की बैटरी मिल जाएगी। वहीं Xiaomi के इस सब-ब्रांड का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ तीन दिनों से अधिक तक चल सकती है। इसे छह वर्ष की बैटरी ड्यूरेबिलिटी के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 दिनों से अधिक का स्टैंडबाय और लगभग 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है।

Poco X8 Pro battery

Poco X8 Pro में 6,500 mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ दो दिनों से अधिक समय तक आसानी से चल सकती है। कंपनी का यह भी दावा है कि, इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 18 घंटे की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग और 12 दिनों से अधिक का स्टैंडबाय देगी।

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। Poco X8 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है। Poco X8 Pro Max में ग्रेफाइट लेयर एरिया के साथ 5,800 sq mm का वेपर कूलिंग चैंबर होगा।

Poco X8 Pro Max Features

इस सीरीज के बेस मॉडल में आपको प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s देखने को मिल सकता है। Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल देखने को मिल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Poco X8 Pro Max

यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है।

लेखक की राय

Poco की नई X8 सीरीज दमदार बैटरी और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर के साथ बाजार में हलचल मचा सकती है। खास तौर पर Poco X8 Pro Max में दी गई 9,000mAh की बैटरी इसे लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में खास बनाती है। 120Hz डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और नए MediaTek चिपसेट के साथ यह सीरीज गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। ऐसे में लॉन्च के बाद यह मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन 13,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment