---Advertisement---

7,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशंस

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OnePlus 15T

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने मंगलवार को OnePlus 15T को पेश किया है। इस स्मार्टफोन में आपको डुअल रियर कैमरा यूनिट भी दी गई है। OnePlus 15T में आपको 6.32 इंच का डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा है।

OnePlus 15T का प्राइस

चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,299 (लगभग 58,400 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,899 (लगभग 66,700 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,599 (लगभग 62,700 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,199 (लगभग 70,800 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,699 (लगभग 77,800 रुपये) का है। OnePlus 15T को Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में आपको 6.32 इंच का 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। जिसमें 165 Hz तक का रिफ्रेश रेट भी दिया है। वहीं, इस फोन में डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और Smart Eye Protection सर्टिफिकेशन मिले हैं।

इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस में सुधार के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन ‘Wind Chaser Gaming’ केर्नेल दिया गया है। OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में आपको 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K तक पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।

OnePlus 15T

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, NFC, Bluetooth, Wi-Fi, BeiDou और USB Type-C पोर्ट इत्यादि देखने को मिलेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं। OnePlus 15T की 7,500 mAh Glacier बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 150.56 × 71.82 × 8.48 mm और भार लगभग 194 ग्राम का है।

लेखक की राय

OnePlus 15T एक पावर-पैक स्मार्टफोन है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 165 Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस देता है।
डुअल रियर कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल Sony Ultra Vision प्राइमरी और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाले टेलीफोटो कैमरे के साथ फोटोग्राफी के लिए दमदार है।
7,500 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे लंबे समय तक यूज़ संभव है।
Android 16 बेस्ड ColorOS 16 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसे आधुनिक और सुरक्षित बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला Oppo फोन 14 हजार तक सस्ता, यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment