Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ फोन के लॉन्च से इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिल गई है। फोन में कंपनी ने धांसू कैमरा, बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए हैं। Vivo X300 सीरीज का यह सबसे हाई एंड मॉडल होने वाला है। फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
जो 3nm प्रोसेस पर बना है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन वाला 2K डिस्प्ले होगा और 144Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन की प्राइसिंग भी लीक हो गई है। आइए जानते हैं इसके लॉन्च से पहले कीमत और सभी मेन फीचर्स।
Vivo X300 Ultra Launch Date
Vivo X300 Ultra फोन 30 मार्च को मार्केट में तहलका मचाने वाला है। कंपनी इस फोन को चीन में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस पर से ब्रांड के बारे में जानकारी मिल गई है। साथ ही प्राइसिंग भी लीक हो गई है।
Vivo X300 Ultra Price (Leaked)
Vivo X300 Ultra के लॉन्च से पहले इसकी प्राइसिंग भी लीक हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @rajAnoop_ के द्वारा फोन की यूरोपियन प्राइसिंग का खुलासा हो गया है। जबकि, कुछ सोर्स का खुलासा टिप्स्टर की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। बात करें कीमत की तो, इस फोन की यूरोपियन कीमत 12GB +256GB वेरिएंट के लिए €1.999,00 बताई गई है।
देखा जाए तो, चीनी प्राइसिंग के बारे में भी जानकारी दी गई है। फोन के 12GB +256GB वेरिएंट की कीमत 7999 युआन (लगभग 1,10,000 रुपये) बताई गई है। वहीं, टॉप 16GB+1TB वेरिएंट का प्राइस 9,499 युआन (लगभग 1,30,000 रुपये) बताया गया है।

Vivo X300 Ultra Specifications
Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K डिस्प्ले यूजर्स को मिलेगा। वहीं, इस फोन में Vivo X200 Ultra से कई शानदार अपग्रेड फीचर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि, इस फोन में एक बड़ी बैटरी भी मिलेगी। जो कि 7000mAh तक हो सकती है। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वहीं, वायरलेस चार्जिंग के लिए 40W सपोर्ट मिलने वाला है। फोन में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है।
Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा। जो कि इसका प्राइमरी लेंस हो सकता है। इसी के साथ में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलेगा। इतना ही नहीं, इस फोन में कई और अपग्रेड्स भी मिलने वाले हैं जिनमें इसका हैप्टिक इंजन भी शामिल है। इसके अलावा इस डिवाइस में कंपनी चार माइक इस्तेमाल करने वाली है। फोन एक स्लिम बिल्ड प्रोफाइल के साथ आने वाला है। इसकी मोटाई 8.19mm कही जा रही है।
लेखक की राय
यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो बिना समझौते के प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं।
कैमरा और बैटरी इसे बाकी फ्लैगशिप से अलग बना सकते हैं।
कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन फीचर्स भी उसी लेवल के हैं।
अगर बजट हाई है, तो यह 2026 का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक














