क्या आप भी Jio सिम का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, jio अपने यूजर्स को शानदार प्लान दे रहा है। बता दें कि, जियो का ₹899 वाला प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें कंपनी डेटा के साथ, एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है।
इतना ही नहीं आपको कई और दूसरे फायदे भी मिलेंगे। बता दें कि, इस प्लान में आपको कुछ एक्स्ट्रा कूपन भी दिए जा रहे हैं। जैसे जियो और ज़ोमैटो के बीच प्लान में गोल्ड मेंबरशिप शामिल है तो चलिए जानते हैं शानदार प्लान के बारे में विस्तार से…
Jio का ₹899 वाला प्लान
जानकारी के लिए आप सभी को बता दें, Jio अपने करोड़ों यूजर्स को 899 का जबरदस्त प्लान ऑफर दे रहा है। जिसमें कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। इसके साथ ही इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा भी मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको 20GB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा।
इस प्लान में आपको डेटा की बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कंपनी अपनी नौवीं सालगिरह सेलिब्रेशन ऑफर के तहत पूरे 90 दिनों के लिए Jio Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।

Zomato Gold मेंबरशिप भी फ्री
बता दें कि, इस प्लान में भी आपको Reliance Digital से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने पर आपको कम से कम 399 का डिस्काउंट मिल जाएगा। जबकि, इस प्लान में आपको ajio से शॉपिंग करने पर ₹200 का डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस प्लान में 3 महीने की Zomato Gold मेंबरशिप भी बिल्कुल फ्री मिल रही है।
2220 रुपये तक का फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट
बता दें कि, इसके साथ ही इस प्लान में आपको JioSaavn का 1 महीने का प्रो सब्सक्रिप्शन दे रहा है। वहीं, घरेलू उड़ानों पर आप इस प्लान के साथ EaseMyTrip के जरिए 2220 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। वहीं इस प्लान में आपको जियो क्लाउड पर फ्री 50GB स्टोरेज भी मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Google I/O 2025: अब Google Meet पर लाइव ट्रांसलेशन, स्पेनिश में भी करें बात












