Ai+ Pulse 2 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन एक एंट्री लेवल डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। खास बात यह है कि, इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो एक सस्ता स्मार्टफोन रोजमर्रा के कामों के लिए खरीदने के बारे में सोचते हैं। Ai+ Pulse 2 फोन में यूजर्स को 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा।
वहीं, इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 4जीबी, 6जीबी रैम का विकल्प दिया गया है। जिसके साथ में 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Ai+ Pulse 2 price
बात करें Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन की कीमत कि तो, Rs 5,999 से शुरू होती है जिसमें इसका 4+64GB वेरिएंट देखने को मिलता है। वहीं, इस फोन का 6+128GB वेरिएंट 7,999 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि कंपनी ने ये प्राइस पहले 24 घंटे के लिए ही रखे हैं जिसकी सेल 11 मार्च को होगी। नॉन-सेल प्राइसिंग का खुलासा अभी ब्रांड की ओर से नहीं किया गया है। फोन को Flipkart और Shopsy जैसे प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।
Ai+ Pulse 2 Specifications
Ai+ Pulse 2 फोन में आपको 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इतना ही नहीं, इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया भी दिया गया है। इसमें 450 निट्स की ब्राइटनेस भी मिल जाएगी। खास बात यह है कि, इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट भी दिया गया है। जो 12nm प्रोसेस पर बना है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जो 1.8GHz पर क्लॉक किया गया है।

इतना ही नहीं, इस फोन में 6 जीबी तक रैम, और 128 जीबी तक स्टोरेज दिया गया है। वहीं, इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें कुछ AI फीचर्स का भी सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।
इस फोन में यूजर्स को 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इतना ही नहीं, यह फोन Android 16 पर बेस्ड है जो कि, NxtQuantum OS कस्टम स्किन पर काम करता है। फोन में कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है जो इसे धूल, पानी आदि में खराब होने से बचाती है।
लेखक की राय
- बजट के हिसाब से फीचर्स दमदार हैं, खासकर बैटरी और 120Hz डिस्प्ले।
- लेकिन Unisoc चिपसेट हैवी गेमिंग के लिए नहीं है।
- रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया और कॉलिंग के लिए ठीक विकल्प।
- पहले 24 घंटे की कीमत में खरीदा जाए तो डील फायदेमंद लगती है।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे













