---Advertisement---

Best Phone Under 20000: 20 हजार से कम में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Best Phone Under 20000

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Best Phone Under 20000: देखा जाए तो हाल के महीनों में कई एंड्रॉयड फोन को लॉन्च किया गया है। जो कि, कम बजट के साथ बेहतरीन फोन है। दूसरी तरफ मार्केट में स्मार्टफोन को लेकर कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में Vivo, Motorola, iQOO और Realme जैसे ब्रांड्स ने बायर्स को अट्रैक्ट करने के लिए काफी बजट-फ्रेंडली कीमतों पर प्रीमियम फीचर्स और शानदार फोन लॉन्च किए हैं।

वहीं, अगर आप भी 2026 में भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए अच्छा है। क्योंकि। मार्केट में आपके लिए इस बजट में काफी ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। इनमें से कई फोन अब हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे और क्वालकॉम और मीडियाटेक दोनों के लेटेस्ट और मिड-रेंज प्रोसेसर के साथ आते हैं। तो चलिए जानते हैं इन्हीं कुछ मॉडल्स के बारे में विस्तार से…

Best Phone Under 20000: Moto G67 Power 5G

बात करें Moto कि तो, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि, फोन की ये कीमत फोन के सिंगल 8GB + 128GB वेरिएंट की है। ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ LCD डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा और 7,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के मार्केट में आता है।

Best Phone Under 20000: Realme P4 5G

इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिल जाएगा। हालांकि, इस फोन को अगर आल 6GB + 128GB वेरिएंट को खरीदते हैं तो, इसकी कीमत 18,499 रुपये पड़ेगी। ये फोन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा और 7,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Best Phone Under 20000: iQOO Z10R 5G

इस फोन के बेस वेरिएंट मतलब कि, अगर आप 8GB + 128GB वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत 19,499 रुपये पड़ेगी। ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच फुल-HD+ quad-curved AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 5,700mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ मौजूद है।

Best Phone Under 20000

Best Phone Under 20000: Vivo T4R 5G

इसका बेस 8GB + 128GB वेरिएंट 19,499 रुपये में आता है। वहीं, इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच फुल-HD+ quad-curved AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। खास बात यह है कि, इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, वहीं, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5,700mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिल जाएगा।

Best Phone Under 20000: Oppo K13x 5G

इस फोन का बेस 4GB + 128GB वेरिएंट 11,999 रुपये के साथ मार्केट में आता है। ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।

लेखक की राय

जैसे कि, आपने इस लेख में देखा कि, कम बजट में कई शानदार फोन भारतीय बाजारों में उपलब्ध है। ऐसे में ध्यान देने वाली बात यह है कि, आपका बजट कितना है। अगर आपका बजट ज्यादा यानी कि, 15,000 रुपए से ज्यादा है तो आप Vivo T4R 5G, iQOO Z10R 5G, Realme P4 5G, Moto G67 Power 5G को खरीद कर अपना बना सकते हैं। लेकिन अगर आपका बजट कम है तो, आप Oppo K13x 5G को भी खरीद सकते हैं। क्योंकि, कीमत के हिसाब से इसमें आपको काफी शानदार फीचर्स और बेहतरीन प्रोसेसर मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment