Flipkart Sale 2025: Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए लाइव हो गया है। त्योहारी सीजन के मौके पर आई यह सेल ने स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, लैपटॉप, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान हो या होम एप्लायंसेज सब पर भारी से भारी डिस्काउंट दे रहा है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि, इस Flipkart Sale 2025 के दौरान आईफोन पर जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है। आज 25 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिन्हें सेल में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं 25 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…
Motorola Edge 60 Pro Price & Offers
Motorola Edge 60 Pro दमदार फोन है। बात करें Flipkart Sale 2025 प्राइस की तो, अगर आप 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो उसकी कीमत 26,999 रुपये पड़ेगी। वहीं बैंक ऑफर में IDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन करने पर आप अपना 2500 रुपये बचा सकते हैं।
जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 22,450 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Nothing Phone (3a) Price & Offers
Nothing Phone (3a) कमाल का फोन है। वहीं Flipkart Sale 2025 के दौरान अगर आप 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 23,999 रुपये देना पड़ेगा। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (1,500 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 18,350 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।
Realme P4 Pro 5G Price & Offers

Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart Sale 2025 पर 22,999 रुपये में मिल रहा है। खास बात यह है कि यहां भी आपको बैंक ऑफर मिलेगा। जिसके अनुसार आप चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करके 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 17,600 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।
OnePlus Nord CE5 5G Price & Offers
OnePlus Nord CE5 5G एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। वहीं Flipkart Sale 2025 सेल के दौरान अगर आप 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को लेते हैं तो इसके लिए आपको 24,690 रुपये खर्च करने पड़ेगें बात करें बैंक ऑफर की तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर आपको10 प्रतिशत (1,500 रुपये तक) डिस्काउंट मिल जाएगा।
जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 23,190 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 19,000 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।
Samsung Galaxy M56 5G Price & Offers
Samsung Galaxy M56 5G स्मार्टफोन काफी शानदार है। अगर आप सैमसंग का फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इस फोन को जरूर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि, इसमें आपको कई शानदार फीचर्स देखने को मिल जाएगा। बता दें कि, Flipkart Sale 2025 के दौरान अगर आप 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को लेते हैं तो इसकी कीमत आपको 23,365 रुपए पड़ने वाली है।
खास बात यह है कि, बैंक ऑफर के मामले में अगर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से फोन का पेमेंट करते हैं तो आपको 10% डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल जाएगा। जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,865 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 17,650 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Flipkart GOAT Sale 2025 Live: iPhone 16, Galaxy S24 और बाकी बेस्ट डील्स यहां देखें














