एप्पल इस साल iPhone फोल्ड के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने वाला है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि, दिग्गज कंपनी लंबे समय से अपने पहले Foldable iPhone को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हालिया रिपोर्ट्स से यह भी जानकारी मिली है कि, iPhone फोल्ड कैसा दिख सकता है और ये दूसरे iPhones के साथ कौन-कौन से फीचर्स शेयर कर सकता है। फिलहाल Apple ने अब तक इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए आज हम आपको Foldable iPhone को लेकर 5 बड़े अपडेट देने वाले हैं…
डिजाइन और बनावट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone फोल्ड अल्ट्रा-थिन डिवाइस के साथ मार्केट में आ सकता है जो खुलने पर 5.6 mm-मोटे यानी iPhone Air से भी काफी पतला देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, एप्पल Foldable iPhone के लिए बुक-स्टाइल डिजाइन पर काम किया जा रहा है, जो इस डिवाइस को Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे डिवाइस से काफी अलग और शानदार बनाता है। इसके अलावा इस फोन में लिक्विडमेटल हिंज का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिलेगी।
डिस्प्ले
Foldable iPhone की सबसे खास बात इसका डिस्प्ले है। वहीं, यूनिक बुक जैसे फॉर्म फैक्टर के साथ Foldable iPhoneमें अब तक के किसी भी मॉडर्न iPhone में उपयोग की गई सबसे छोटी और सबसे बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। कवर स्क्रीन 5.25-इंच का OLED पैनल हो सकता है, जबकि 7.8-इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है। डिवाइस के दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगे।
फेस ID की जगह टच ID
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Apple iPhone फोल्ड में फेस ID की जगह साइड-माउंटेड टच ID देखने को मिल सकती है। जिससे डिवाइस को पतला रखने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन, Foldable iPhone के दोनों डिस्प्ले पर एक-एक सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है जो 18-मेगापिक्सल का हो सकता है।

इतना ही नहीं, इस फोन के पीछे की तरफ आपको iPhone फोल्ड में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है।
प्रो-लेवल परफॉर्मेंस
देखा जाए तो, iPhone फोल्ड में सबसे पावरफुल A20 प्रो चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, चिपसेट iPhone 18 प्रो मॉडल्स को भी तगड़ा पावर दे सकता है। इस तरह यूजर्स को Foldable iPhone से फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस मिलेगी।
लॉन्च और संभावित कीमत
जानकारी के लिए बता दें कि, iPhone फोल्ड भी इस साल सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कभी भी पेश किया जा सकता है। जबकि बेस वेरिएंट जैसे कि, iPhone 18, iPhone 18e और अगली जेनरेशन के iPhone Air के साथ 2027 के स्टार्टिंग में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, फोल्ड आईफोन की कीमत US में $2,400 यानी लगभग 2,15,000 रुपये तक हो सकती है।
लेखक की राय
Apple का iPhone Fold कंपनी के लिए एक बड़ा और साहसिक कदम साबित हो सकता है। अल्ट्रा-थिन डिजाइन, बुक-स्टाइल फॉर्म फैक्टर और A20 Pro जैसे दमदार चिपसेट के साथ यह फोल्डेबल सेगमेंट में नई परिभाषा गढ़ सकता है। टच ID की वापसी और बड़े डिस्प्ले प्रीमियम यूजर्स को आकर्षित करेंगे। हालांकि इसकी संभावित कीमत काफी ज्यादा बताई जा रही है, जिससे यह हर यूजर के लिए नहीं होगा। फिर भी Apple का यह फोल्डेबल फोन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिहाज से खास माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता














