क्या आप भी काफी लंबे समय से किसी शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Google Pixel 9 पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। जी हां आप सही सुन रहे हैं।
यह ऑफर और कहीं नहीं केवल फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। इस ऑफर की खास बात यह है कि, इसकी कीमत लॉन्च प्राइस से भी काफी कम है। ध्यान देने वाली बात यह है कि, लिमिटेड टाइम ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद आप डिवाइस को अब 55,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
Google के इस डिवाइस में आपको इन-हाउस Tensor G4 चिपसेट और कई AI-पावर्ड फीचर्स मिलते हैं। साथ ही फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरे और क्लीन Android एक्सपीरियंस मिलता है। चलिए इस शानदार स्मार्टफोन डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Google Pixel 9 पर डिस्काउंट ऑफर
Google Pixel 9 अभी Flipkart पर सिर्फ 54,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जो इसकी ओरिजिनल लॉन्च कीमत से सीधे 25,000 रुपये कम है। इतना ही नहीं इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके आप 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।
| ऑफर डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| मौजूदा कीमत (Flipkart) | ₹54,999 |
| लॉन्च कीमत | ₹79,999 |
| कुल छूट | ₹25,000 तक |
| बैंक ऑफर | Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से ₹4,000 तक का डिस्काउंट |
| EMI ऑफर | नो-कॉस्ट EMI (चुनिंदा बैंक कार्ड पर उपलब्ध) |
| एक्सचेंज ऑफर | पुराने फोन पर ₹41,500 तक का एक्सचेंज मूल्य |
| एक्सचेंज शर्तें | मॉडल और कंडीशन पर निर्भर |
खास बात यह है कि, Flipkart कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है। जी हां जिससे कस्टमर्स बिना किसी एक्स्ट्रा इंटरेस्ट दिए इस शानदार फोन को अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको यहां एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल रहा है। जिससे आप अपना 41500 रुपए आसानी से बचा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कीमत फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा।
Google Pixel 9 के स्पेसिफिकेशन्स
गूगल के इस जबरदस्त फोन में आपको 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसमें आपको 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। इसी के साथ इस फोन में 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा। इतना ही नहीं, Google Pixel 9 फोन में लेटेस्ट Android का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि, गूगल के इस फोन में Tensor G4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही फोन में आपको 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगा।

| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले साइज | 6.3-इंच |
| डिस्प्ले टाइप | LTPO OLED |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz (अडैप्टिव) |
| पीक ब्राइटनेस | 1,800 निट्स तक |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | लेटेस्ट Android |
| प्रोसेसर | Google Tensor G4 |
| RAM | 12GB तक |
| स्टोरेज | 256GB इंटरनल |
| रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 48MP अल्ट्रा-वाइड |
| फ्रंट कैमरा | 10.5MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी | 4,700mAh |
| चार्जिंग सपोर्ट | 27W वायर्ड चार्जिंग |
कैमरा की बात करें तो, Google Pixel 9 में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल जाएगा। बात करें फ्रंट कैमरे की तो, इसमें आपको 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिल जाएगा। इसके अलावा फोन में 4,700mAh की बैटरी और 27W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
लेखक की राय
Google Pixel 9 इस समय डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए एक बेहतरीन फ्लैगशिप विकल्प साबित हो रहा है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो प्रीमियम कैमरा और साफ-सुथरे एंड्रॉइड अनुभव को प्राथमिकता देते हैं। Tensor G4 चिपसेट और AI फीचर्स इसे स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन बनाते हैं। हालांकि बैटरी और चार्जिंग स्पीड अन्य फ्लैगशिप्स की तुलना में थोड़ी साधारण है, लेकिन कैमरा क्वालिटी, डिजाइन और सॉफ्टवेयर अनुभव इसे खास बनाते हैं। कुल मिलाकर 25,000 रुपये की छूट के बाद यह एक वैल्यू-फॉर-मनी डील बन जाती है।
यह भी पढ़ें: 99% iPhone यूज़र्स को नहीं पता ये ऐप डाउनलोडिंग हैक – आज़माएं अभी!











